Move to Jagran APP

नीतीश के नेतृत्व में खत्म होगा समाज का पिछड़ेपन

प्रखंड के समर्था और नरवन में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के सांसद डॉ. भोला ¨सह, विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी, विधायक राम बालक ¨सह और प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 12:08 AM (IST)
नीतीश के नेतृत्व में खत्म होगा समाज का पिछड़ेपन
नीतीश के नेतृत्व में खत्म होगा समाज का पिछड़ेपन

समस्तीपुर। प्रखंड के समर्था और नरवन में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बेगूसराय के सांसद डॉ. भोला ¨सह, विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी, विधायक राम बालक ¨सह और प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि देवेन्द्र प्रसाद ¨सह ने की। मंच संचालन क्रमश: रविन्द्र कुमार ¨सह और प्रभू नारायण झा ने किया। उद्घाटन समारोह के बाद अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. ¨सह ने कहा कि राजनीतिज्ञों की निगाह हमेशा अगले चुनाव पर रहती है। नीतीश कुमार राजनेता हैं। राजनेता वह है जिसकी निगाह हमेशा अगली पीढियों को विकास की ओर ले जाना, उनके पिछड़ेपन को दूर करना होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और तकनीक की आभा फैलाकर जातीयता समाप्त की जा सकती है। भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा और अच्छे राज्य का निर्माण हो सकेगा। विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद हरि नारायण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर माता - पिता को अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए समय देने चाहिए। वहीं विधायक राम बालक ¨सह ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पूरे प्रदेश में हो रहे कामों पर विस्तार से बताया। प्रखंड प्रमुख निर्मला किशोर ने युवा लड़के-लड़कियों को हुनरमंद होकर राज्य और देश का नाम रोशन करने की बातें कही। कार्यक्रम को उप प्रमुख रामनाथ राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्र, संबंधित पंचायत की मुखिया अर्चना कुमारी, श्याम किशोर कुशवाहा, गुंजन मिश्रा, अमन परासर, तरूण कुमार ¨सह, प्रभु नारायण राय, कलाम अंसारी आदि ने संबोधित किया। मौके पर केन्द्र संचालक रुपेश कुमार, गोपाल ¨सह, यशवंत कुमार, अमित ¨सह, अजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार चौधरी, मो. बाबर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

स्वतंत्रता सेनानी से मिले सांसद

बेगूसराय के सांसद डॉ. भोला ¨सह वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी चन्द्र देव बाबू को उनके घर पर जाकर किया। उनके साथ विधायक एवं विधान पार्षद भी थे। उनके स्वास्थ आदि को लेकर पूछताछ की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.