पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने वाला गिरफ्तार
कल्याणपुर में पुलिस पदाधिकारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरुषोत्तमपुर गांव के महेंद्र साह के पुत्र सरोज साह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Dec 2019 12:31 AM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 06:15 AM (IST)
समस्तीपुर । कल्याणपुर में पुलिस पदाधिकारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरुषोत्तमपुर गांव के महेंद्र साह के पुत्र सरोज साह को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि पुरुषोत्तमपुर गांव में पिछले 15 नवंबर विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगवाने के क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक आफताब आलम खान की आंखों में गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों ने मिर्ची पाउडर झोंक दिया था। इस मामले में थाना कांड संख्या 312/19 दर्ज कर 10 लोगों को नामजद किया गया था। यह जानकारी थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें