विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य सह एआरओ बिहार प्रक्षेत्र नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पूरे साल कला शिक्षक द्वारा सिखाए गए हस्तकला निर्मित वस्तुओं एवं विज्ञान शिक्षकों द्वारा बताए गए प्रायोगिक कार्यो के आधार पर विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया।
समस्तीपुर । स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान एवं हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्राचार्य सह एआरओ बिहार प्रक्षेत्र नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शनी में पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने पूरे साल कला शिक्षक द्वारा सिखाए गए हस्तकला निर्मित वस्तुओं एवं विज्ञान शिक्षकों द्वारा बताए गए प्रायोगिक कार्यो के आधार पर विज्ञान के मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन उपविकास आयुक्त वरूण कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया के अश्विनी कुमार सिंह भी उपस्थित रहें। विद्यार्थियों द्वारा पेड़-पौधे का रूप धारण कर प्रकृति बचाने के लिए मनमोहक एवं आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे मुख्य अतिथि समेत अन्य ने काफी प्रशंसा की। मौके पर सीजेएम श्री देशमुख, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एसपी राम, स्थानीय मुखिया जगन्नाथ साह, डॉ. सुरेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
कल्याणपुर, संस : एक निजी विद्यालय के बच्चों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मंत्री महेश्वर हजारी ने किया। छात्रों की प्रतिभा देख मंत्री दंग रह गए। प्रखंड मुख्यालय स्थित इस स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने अध्ययन के आलोक में स्वयं द्वारा निर्मित तरह-तरह के मॉडल बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी में रखा था। एक-एक मॉडल पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर मंत्री के आप सचिव राजेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता देवशंकर ठाकुर, पूर्व मुखिया मनोज गुप्ता, जदयू नेता भोला सिंह, अभिभावक रामसखा ठाकुर, निदेशक एमएम करीमी, प्राचार्य जीशान खान, विज्ञान शिक्षक एसएस सिंह, रेशमी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।