विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर घर जाने की नो टेंशन! दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें शेड्यूल और रूट

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:48 PM (IST)

छठ और दीपावली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा ...और पढ़ें

छठ-दीपावली पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाई तीन स्पेशल ट्रेनें

छठ-दीपावली पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाई तीन स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. छठ-दीपावली के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू।

  2. आनंद विहार से जोगबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी से दिल्ली।

  3. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे का निर्णय।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। छठ और दीपावली के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी, आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन शाहपुर पटोरी के रास्ते चलेगी।

आनंद विहार-जोगबनी के बीच पांच ट्रिप:

ट्रेन संख्य 04007/04008 नंबर की आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक पांच ट्रिप चलेगी।

जोगबनी से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। शाहपुर पटोरी स्टेशन पर इसके पहुंचने का समय सुबह 3:30 बजे निर्धारित किया गया है।

वहीं, आनंद विहार टर्मिनल सुबह 3 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसका परिचालन छपरा और गोरखपुर के रास्ते होगा।

मुजफ्फरपुर के लिए 13 ट्रिप:

ट्रेन संख्य 04027/04028 नंबर की आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 13 ट्रिप चलेगी। मुजफ्फरपुर से यह प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रवाना होगी।

ट्रेन में स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे। मुजफ्फरपुर से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसका परिचालन बस्ती और गोंडा के रास्ते होगा।

सीतामढ़ी-दिल्ली के बीच भी स्पेशल ट्रेन:

ट्रेन संख्य 04009/04010 नंबर की सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक चलेगी। सीतामढ़ी से यह प्रत्येक शनिवार को रात 12:45 बजे रवाना होगी और दिल्ली रात 8:30 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन में एसी और स्लीपर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इसका परिचालन रक्सौल और नरकटियागंज के रास्ते किया जाएगा।