एसडीओ से मिले चेयरमैन व पार्षद, ईओ के रवैये की दी जानकारी
समस्तीपुर। रोसड़ा नगर पंचायत बोर्ड एवं कार्यपालक पदाधिकारी के बीच जारी गतिरोध का मामला अनुम
समस्तीपुर। रोसड़ा नगर पंचायत बोर्ड एवं कार्यपालक पदाधिकारी के बीच जारी गतिरोध का मामला अनुमंडलाधिकारी तक पहुंच गया है। बुधवार को चेयरमैन श्याम बाबू सिंह की अगुवाई में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों व अन्य पार्षदों का एक शिष्टमंडल एसडीओ ब्रजेश कुमार से मिलकर नगर पंचायत के वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी दी। 8 सितंबर मंगलवार को हुई बैठक की कार्यवाही अब तक पुस्तिका में दर्ज नहीं होने और दूसरे दिन भी कार्यपालक पदाधिकारी को कार्यालय नहीं पहुंचने की जानकारी देते हुए इसे मनमानी करार दिया। जनप्रतिनिधियों ने बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय की लगातार अनदेखी करने के कारण जनहित से जुड़े कई विकासात्मक कार्य बाधित रहना बताया। वही समय पर बोर्ड की बैठक नहीं बुलाने के साथ-साथ नियमित रूप से कार्यालय भी नहीं पहुंचने की जानकारी दी। पार्षदों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में पूर्व के कई निर्णय एवं पारित प्रस्तावों की जानकारी एसडीओ को देते हुए अब तक कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य नहीं प्रारंभ होने के लिए सीधे तौर पर कार्यपालक पदाधिकारी पर दोषारोपण किया। साथ ही मुख्य पार्षद एवं पार्षदों ने अनुमंडलाधिकारी को नगर पंचायत व नगर वासियों के हित में कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। शिष्टमंडल में फरीद अली अंसारी, मनोज कुमार पूर्वे एवं राजेंद्र सहनी आदि शामिल थे। मुख्य पार्षद की माने तो एसडीओ ने जल्द ही बैठक कर गतिरोध दूर करने के प्रयास का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बोर्ड की बैठक में पार्षदों द्वारा पूर्व में पारित प्रस्तावों पर काम नहीं होने को ले खेद प्रकट किया गया था और पूर्व से पारित कार्यों का निष्पादन कराने पर बल भी दिया जा रहा था।