Move to Jagran APP

श्रमदान से बना चचरी पुल, आवागमन सुलभ

मोहिद्दीननगर की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के रमगामा के लोगों ने श्रमदान से चचरी पुल का निर्माण कर आवागमन चालू किया। जिसमें भरपूर सहयोग पंचायत की मुखिया संजू राय और माकपा नेता मनोज कुमार सुनील का मिला। इन्होंने इसमें हुए खर्च की व्यवस्था की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 12:31 AM (IST)
श्रमदान से बना चचरी पुल, आवागमन सुलभ
श्रमदान से बना चचरी पुल, आवागमन सुलभ

समस्तीपुर । मोहिद्दीननगर की कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के रमगामा के लोगों ने श्रमदान से चचरी पुल का निर्माण कर आवागमन चालू किया। जिसमें भरपूर सहयोग पंचायत की मुखिया संजू राय और माकपा नेता मनोज कुमार सुनील का मिला। इन्होंने इसमें हुए खर्च की व्यवस्था की। वहीं पंचायत के लोगों ने श्रमदान कर चचरी पुल तैयार कर दिया। बताते चलें कि नून नदी और वर्षा के पानी से यहां के कई दलित बस्तियों में आने-जाने का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इसकी शिकायत लोगों ने अपने मुखिया के माध्यम से अंचल प्रशासन से की। कितु कोई संतोषजनक निदान नहीं की गई। बाद माकपा नेता के नेतृत्व में ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और चचरी पुल बनाकर आवागमन को सुलभ बना लिया।माकपा नेता ने बताया कि इस समस्या को प्रशासनिक पदाधिकारी तक पहुंचाया जा रहा था। कितु जनहित के इस मुद्दे पर हर जगह से निराशा के भाव दिखे। यहां तक की एक नाव भी नहीं उपलब्ध कराई गई। जिससे आजीज होकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर चचरी पुल बनाने का निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

खेत खलिहानों में फैलने लगा नून नदी का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

दूसरी ओर नून नदी के बढ़ते जलस्तर का प्रभाव खेत-खलिहानों पर दिखने लगा है। नदी का पानी अब खेत-खलिहानों में फैलने लगा है। किसानों की फसल बर्बाद होने लगी है। दलित बस्ती में पानी घर के चारों ओर दस्तक देने लगा है। मजबूरन अब यहां के लोग तटबंध पर तंबु गाड़कर रहने को विवश हैं। खासकर कल्याणपुर बस्ती पश्चिम, राजाजान, रमगामा, डूमैनी गांव इससे प्रभावित होने लगा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.