Move to Jagran APP

कृषि व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ अराजपत्रित कर्मचारियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनरतले गुरुवार को शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 12:18 AM (IST)
कृषि व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ अराजपत्रित कर्मचारियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च
कृषि व श्रम कानून में संशोधन के खिलाफ अराजपत्रित कर्मचारियों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर । कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनरतले गुरुवार को शहर में एक प्रतिरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वे सभी सरकार से तीन नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग कर रहे थे। मार्च महासंघ कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग से स्टेडियम गोलंबर चौराहा होते हुए समाहणालय के समक्ष आकर समाप्त हुई। यहां प्रदर्शन कर लोगों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार का घेराव करते हुए सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत महासंघ परिसर में कौशलेन्द्र मिश्र की अध्यक्षता में एक सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने किसानों की समस्या पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिला मंत्री रामकुमार झा कहा कि तीन नए कृषि कानून के विरोध में पिछले 57 दिनों से किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन के सामने सरकार की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है। कृषि कानून लाकर सरकार ने पूंजीपतियों को खुली छुट दे दी है। यदि किसानों की मांगें पूरी नहीं की गई। तबतक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार से कृषि कानून को वापस लेते हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गांरटी देने तथा श्रम कानून में किए गए संसोधन को वापस लेने की मांग की। मौके पर लक्ष्मीकांत झा, राम मिलन महतो, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, निभा कुमारी, संयुक्ता कुमारी, रंजना कुमारी, दिनेश झा, रविन्द्र कुमार, महेन्द्र पंडित, प्रदीप कुमार, अरविद चौरसिया समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। मनरेगा में धांधली की टीम गठित कर जांच की मांग

loksabha election banner

उजियारपुर प्रखंड के मनरेगा विभाग में व्यापक लूट-खसोट एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार ने बीडीओ को पत्र लिखा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मनरेगा में फर्जी अभिलेखों का निर्माण कर विकास मद की सरकारी राशि का गबन किया जाता है। उन्होंने प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वृक्षारोपण, मिट्टीकरण, मवेशी शेड निर्माण सहित अन्य योजनाओं का मजाक उड़ाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने महंथ नारायण दास उच्च विद्यालय बहदुरा परिसर में हुई मिट्टीकरण कार्य का जिक्र करते हुए कहा है कि वहां आंशिक कार्य कराया गया है। जिसमें जेसीबी और ट्रैक्टर से ही काम लिया गया। परंतु फर्जी मास्टर रौल तैयार कर राशि का बंदरबांट कर लिया गया। वहीं रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के छपरा गांव में अंजु देवी पति गौड़ीशंकर झा को वर्ष 2019 में पशुशेड स्वीकृत हुआ था। अंजु देवी ने पशुशेड निर्माण भी करवाया। लेकिन मजदूरी की राशि 2124 रुपये अंजु देवी की जगह किसी अन्य के खाते पर भेज दी गई। इसकी निकासी भी कर ली गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने बीडीओ को पत्र देकर कहा है कि दो सप्ताह में कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस कमेटी आर्थिक अपराध ईकाई, निगरानी विभाग एवं अन्य उच्चाधिकारियों को सूचित करने पर बाध्य होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.