Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही केंद्र सरकार : राहटकर

केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही केंद्र सरकार : राहटकर
महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही केंद्र सरकार : राहटकर

समस्तीपुर । केंद्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। महिला सशक्तिकरण से देश में काफी विकास हुआ है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय राहटकर ने कहीं। वे मंगलवार को कामेश्वर नगर में आयोजित कमल मेहंदी कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। मौके पर महिलाओं के हाथ में कमल निशान वाली आकृति भी मेहदी से बनायी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 9 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण करा कर महिलाओं को सम्मान दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रत्येक घरों में गैस कनेक्शन देकर धुआं रहित कर दिया। आयुष्मान भारत योजना के तहत हर गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ मिलेगा। वे जटिल से जटिल रोगों का इलाज कराने में अब सक्षम हो जाएंगे। सभा को राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनामिका ¨सह, प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा, प्रदेश मंत्री मीना झा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी ने संबोधित किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सुभाष चंद्र बोस एवं अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा की अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू देवी ने की। मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह, दिनेश झा, नूनू झा, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र पासवान, कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष प्रमेश कुशवाहा, अल्पसंख्यक मोर्चा के आफताब आलम, मुश्ताक आलम, युवा मोर्चा के गुंजन ¨सह, नंदकुमार ¨सह, नूनू चौधरी, शशि भूषण चौधरी, अरुण कुमार राय, राम ज्ञानी दास, मंतोष पोद्दार, राम लखन कामत, दिनेश कुमार ¨सह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.