हड़ताल समाप्ति पर सेविकाओं ने मनाया जश्न
समस्तीपुर । समाज कल्याण मंत्री एवं आंगनबाड़ी संयुक्त संसमाज कल्याण मंत्री एवं आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति की प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता सफल होने के बाद 40 दिनों से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई।
समस्तीपुर । समाज कल्याण मंत्री एवं आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति की प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता सफल होने के बाद 40 दिनों से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक राम सागर साहु व हसनपुर की प्रखंड अध्यक्ष अनिता कुमारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम समाज कल्याण मंत्री, आईसीडीएस के निदेशक और संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता हुई। इसके बाद राज्य संघ के निर्णय पर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिता कुमारी के अलावे सेविका वसंती देवी, विमला देवी, प्रमिला देवी, रजनी देवी, अनामिका देवी, रीता देवी, कुंती देवी, प्रमिला रानी, ¨बदु देवी, अनिता देवी, खुर्शीद प्रवीण, सीता देवी, प्रेम कुमारी, लीला देवी, अन्नपूर्णा देवी, सुलोचना कुमारी, रंजना कुमारी, पुनम देवी, कुमारी शांति, जयमाला देवी, उषा देवी, मालती कुमारी, प्रियंका कुमारी मौजूद रहे। उजियारपुर, संस संघ की जिलाध्यक्ष किरण कुमारी की अध्यक्षता में सेविकाओं की एक बैठक हुई। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संगीता चौधरी, सचिव रीना कुमारी, उपाध्यक्ष दिव्या भारती, शबनम शर्मा, मीना कुमारी, प्रभा देवी, मृदुला देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। कल्याणपुर,संस: आंगनबाड़ी सेविका संघ की अध्यक्ष कृष्णा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सबों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। मौके पर संघ के संयोजक राकेश कुमार माया, शबनम कुमारी सरस्वती देवी किरण देवी विभा देवी नीतू कुमारी शोभा कुमारी आदि मौजूद रहे।