अमन-चैन के साथ मनाएं बकरीद
बकरीद धर्म के मार्ग पर चलकर बलिदान का पर्व है। उक्त बाते विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कहीं। मौका था मोहिउद्दीननगर में थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण के संयोजकत्व में शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक का।
समस्तीपुर । बकरीद धर्म के मार्ग पर चलकर बलिदान का पर्व है। उक्त बाते विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कहीं। मौका था मोहिउद्दीननगर में थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण के संयोजकत्व में शनिवार को टाउन हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक का। अध्यक्षता डीएसपी विजय कुमार ने की। संचालन प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी ने किया। एसडीओ मो. शफीक ने कहा कि बकरीद पर्व को अमन चैन व उत्साह के साथ मनाएं। अफवाहों से बचने की नसीहत देते हुए एसडीओ ने कहा कि हमेशा से कुछ उपद्रवी तत्व समाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश मे लगे रहते हैं। ऐसे लोगों की सूचना तत्क्षण दे। डीएसपी विजय कुमार ने कहा कि उपद्रवी तत्व की बावत शिकायत मिलती है तो कार्रवाई में पुलिस पीछे नही हटेगी। उपस्थित पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, राजनितिक कार्यकर्ताओं ने भी बकरीद पर शांति व्यवस्था बहाल रखने में प्रशासन को हर कदम पर साथ देने की बात कही। मौके पर बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह, सीओ प्रमोद सिंह, थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, रामाश्रय ठाकुर, मनोज कुमार सुनील, रामदयाल सिंह, अजय कुमार, मो. सिराज, मो. आरिफ, सत्येन्द्र सिंह फौजी, प्रभात रंजन यादव, पिकु सिंह, दिनेश राय, अजीत कुमार राय, प्रदीप चौधरी, गंधर्व कुमार, बाबू लाल ठाकुर,संजय कुमार आदि लोग शामिल रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप