केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
विभूतिपुर में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का 60वां जन्मदिन खोकसाहा स्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के आवासीय परिसर में मनाया गया।
समस्तीपुर । विभूतिपुर में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का 60वां जन्मदिन खोकसाहा स्थित किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के आवासीय परिसर में मनाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष अनंत कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने संयुक्त रूप से केक काटकर मनाया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय खोकसाहा के सैकड़ो छात्र-छात्राओं को प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो के द्वारा कॉपी, कलम आदि बांटा गया। साथ हीं कार्यकर्ताओं ने कुशवाहा के जीवन और संघर्ष की चर्चा की। मौके पर जिला महासचिव श्याम सुंदर पौद्दार, महेंद्र प्रसाद, रामकरण चौधरी, अरविन्द कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुनील कुमार दास, कमरुल हशन, नूरहसन, चंदन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।