सभी विधानसभा क्षेत्रों में दोनों एनडीए प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
समस्तीपुर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने सभी छह लोकसभा क्षेत्रों से जीत दर्ज की। सर्वाधिक लीड उन्हें सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से मिला।
समस्तीपुर। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने सभी छह लोकसभा क्षेत्रों से जीत दर्ज की। सर्वाधिक लीड उन्हें सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से मिला। जबकि सबसे कम लीड मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से रही। हालांकि यह लीड भी काफी मायने रखता है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से 52 हजार 678 मतों से लीड किया। वहीं पातेपुर से 51 हजार 350 वोटों से जीत दर्ज की। इसी तरह विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 46 हजार 675 वोटों की बढ़त मिली। मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से 42 हजार 989 वोटों से लीड किया वहीं उजियारपुर से 42 हजार 288 मतों से उन्होंने अपनी बढत बनायी। इस तरह देखें तो सभी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ने अपने निकटतम प्रत्याशी रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा को मात दी।
-----------------
लोजपा प्रत्याशी ने भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनायी बढ़त
समस्तीपुर (सु.) लोकसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी रामचंद्र पासवान ने भी सभी विधानसभा क्षेत्रों में बढत बनायी। सर्वाधिक बढत रामचंद्र पासवान को रोसड़ा सुरक्षित सीट से मिली जहां से उनके प्रतिद्वंदी डॉ.अशोक कुमार विधायक हैं। रोसड़ा से रामचंद्र पासवान ने 70 हजार 391 वोटों से लीड किया। जबकि कल्याणपुर सुरक्षित सीट से 50 हजार 909 वोटों से वे आगे रहे। इसी तरह वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से 42 हजार 826 वोटों से आगे निकले। कुशेश्वरर स्थान सुरक्षित सीट से 42 हजार 456 वोटों के अंतर से उन्होंने बढत बनायी। जबकि हायाघाट से 25 हजार 384 एवं समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से 18 हजार 608 वोटों से वे जीते। कुल मिलाकर सभी विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रतिद्वंदियों को बड़े अंतर से पछाड़ा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप