Move to Jagran APP

प्रखंडों भी शान से लहराया अपना तिरंगा

जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अपने देश का ध्वज काफी सम्मान के साथ लहराया गया। जगह-जगह लोगों ने झंडोत्तोलन के बाद झंडे को सलामी दी। वहीं एक देश की एकता और अखंड बरकरार रखने का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 17 Aug 2019 12:21 AM (IST)
प्रखंडों भी शान से लहराया अपना तिरंगा
प्रखंडों भी शान से लहराया अपना तिरंगा

समस्तीपुर । जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी अपने देश का ध्वज काफी सम्मान के साथ लहराया गया। जगह-जगह लोगों ने झंडोत्तोलन के बाद झंडे को सलामी दी। वहीं एक देश की एकता और अखंड बरकरार रखने का संकल्प दोहराया। देश के स्वतंत्रता सेनानियों को भी नमन कर श्रद्धा निवेदित किया गया। राजकीय बुनियादी विद्यालय छतौना में ई. सचिदानंद ने झंडोतोलन किया। इसके पूर्व छात्र-छात्राओ ने प्रभात फेरी भी निकाली। मौके पर राजकिशेर महतो, सुनील कुमार राय, रामकिशोर पांडेय, कपिलदेव महतो आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

मोहनपुर,संस : प्रखंड-परिसर में प्रमुख संगीता देवी ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार, सीओ चंद्रकांत सिंह, पूर्व प्रमुख कमलकांत आदि थे।मोहनपुर ओपी पर ओपी अध्यक्ष पवन कुमार, मोहनपुर पीएचसी पर डॉ. उमेश रजक, जीएमआरडी कालेज पर प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय, केएसएस कालेज पर प्रभारी प्राचार्य सुधा कुमारी, गोनरदास उवि, बिनगामा में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, बीआरसी पर बीईओ डॉ. मधुकर प्र सिंह, जलालपुर पंचायत सचिवालय पर मुखिया रविरंजन पासवान, बघड़ा पंचायत भवन पर मुखिया रणवीर राय ने झंडोत्तोलन किया।

विभूतिपुर, संस : प्रखंड के विभिन्न सरकारी और निजी संस्थानों में झंडोत्तोलन कर लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख निर्मला किशोर, थाना परिसर में थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अभय शंकर ठाकुर, चकबंदी कार्यालय पर अंचलाधिकारी उदयकांत मिश्र, शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पर बीडीओ धीरज कुमार ने ध्वजारोहन कर तिरंगे को सलामी दी। शिवनाथपुर स्थित मैथमैटिक्स प्वाईंट परिसर में मुकेश कुमार, नरहन स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल में शोभाकांत राय और कॉन्फिडेन्स एकेडमी में अनमोल कुमार ने ध्वजारोहन कर तिरंगे को सलामी दी। मध्य विद्यालय पतेलिया में पूर्व विधायक चंद्रबली ठाकुर ने मेधावी छात-छात्राओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया। मौके पर कांग्रेस नेता सनातन कुमार बालाजी, रोशन पांडे, राजन ठाकुर आदि मौजूद थे। बीआरएनकेएस कॉलेज में झंडोत्तोलन के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि अनुशासित चरित्रवान एवं ईमानदार विद्यार्थी देश के भविष्य निर्माता होते हैं।

शिवाजीनगर, संस: प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख पूनम देवी, हथौड़ी थाना में थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती, शिवाजीनगर ओपी परिसर में ओपी प्रभारी कृष्णकांत मंडल, पीएससी परिसर में प्रभारी गणेश पंजियार, पुस्तकालय भवन पर पूर्व बीआरपी बालमुकुंद सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सीडीपीओ अंजना कुमारी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजीनगर में प्रधानाध्यापक राज नारायण सिंह, बीआरसी पर पवन कुमार सिंह, मवि बल्लीपुर में प्रधानाध्यापक मदन कुमार, पंतजलि योगपीठ संस्थान में योगाचार्य रामाकान्त सिंह, मवि शिवाजीनगर में प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद सिंह, डिग्री कालेज पर प्राचार्य राम जपू यादव, इंटर कालेज पर बिजय कुमार सिंह,उमवि जंदाहा प्रागंण में प्रअ रंधीर कुमार, उमवि पर नंद किशोर यादव, म वि बुनियादपुर में प्रअ मृत्युंजय कुमार राय, उमवि सरहिला में लक्ष्मी पंडित, बंधार पंचायत भवन पर मुखिया बब्लु कुमार रजक, रहियार उत्तर पर मुखिया उदन सहनी, विद्या वाटिका कोचिग संस्थान बहेड़ी शिवाजीनगर में निदेशक संदीप कुमार, डुमरा मोहन पंचायत भवन पर मुखिया चंदन देवी, परसा पंचायत भवन पर मुखिया दीपा कुमारी सहित अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड जदयू कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण सिंह, भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, राजद कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष असर्फी लाल सिंह, लोजपा पर राम प्रसाद सिंह, कांग्रेस कार्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष नंदकुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।

कल्याणपुर,संस : प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रमुख कृष्णा देवी ने झंडोत्तोलन किया। कल्याणपुर थाना पर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर किशोर, चकमेहसी में थाना अध्यक्ष खुशबूद्दीन, मनरेगा कार्यालय पर पीओ महेश कुमार, बीआरसी पर मनोरंजन कुमार, भाजपा उतरी मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद, लोजपा कार्यालय में मनोज कुमार जदयू कार्यालय में केसरी कुमार मेहता, कृष्णा ज्ञान निकेतन पर पीके राजू, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र महतो, फुलहारा में अनिता कुमारी, भागीरथपुर पंचायत भवन पर मुखिया वीणा देवी, पैक्स पर भोला राय, अजना पैक्स पर हिमांशु शेखर, मधुरापुर में दीनदयाल झा, खरसंड पूर्वी पंचायत भवन पर मुखिया रविशंकर सिंह, तीरा पंचायत भवन पर मीरा देवी, नमापुर में राम विनोद ठाकुर, रतनपुर में संगम कुमार, उत्क्रमित हाई स्कूल रमौली में प्रधानाध्यापक रमेश कुमार, करुआ कॉलेज प्राचार्य अजय कुमार, ध्रुवगामा कॉलेज में प्राचार्य विनय कुमार, राजद कार्यालय प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन सत्यनारायण राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मोहिउद्दीननगर,संस: प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी गणेश शंकर प्रसाद सिंह, बीआरसी पर बीईओ मधुकर कुमार, भाजपा कार्यालय पर धर्मवीर कुंवर एवं प्रभात रंजन यादव, राजद के सिराज अंसारी, कल्याणपुर बस्ती में मुखिया मो. निजाम, सरपंच अमरेश ठाकुर,पीपीएस पर मनोज सिंह ने झंडोतोलन किया।

खानपुर,संस : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख अर्चना देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष बिजय शंकर साह, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.सुधीर कुमार, मनरेगा एवं कस्तूरबा विद्यालय पर बीडीओ प्रिया कुमारी, बीआरसी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी, कौशल कार्यक्रम पर सीओ मो.रेयाज शाही, पंचायत समिति भवन परिसर में उप प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार, राजद कार्यालय पर राजद प्रखंड अध्यक्ष मो.कलाम खान, रालोसपा पार्टी कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कुशवाहा,जद (यू) परिसर में बालेश्वर राय, भाकपा पार्टी कार्यालय पर जगत प्रसाद ने झंडोतोलन किया। वही उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा परिसर में एचएम मो.सैयद अली,दिल्ली पब्लिक स्कूल खानपुर सिरोपट्टी परिसर में संस्थापक रामदेव सिंह ने तिरंगा लहराया। वही खैरी पंचायत कार्यालय में मुखिया सुदामा देवी, खानपुर दक्षिणी में मुखिया अमल भारती, खानपुर उतरी में प्रदीप कुमार महतो,नथुद्वार में महबूब आलम, कानू विशनपुर में रीता कुमारी, खानपुर दक्षिणी में मुखिया सिनोध राम, श्रीपुरगाहर पूर्वी में उषा देवी, पश्चिमी में रमेश मांझी, सिबैसिगपुर में दीपक झा, शादीपुर में राम बालक सहनी, दिमानपुर उतरी में रेणु यादव ने झंडोत्तोलन किया।

मोरवा, संस : प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख स्मिता शर्मा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय पर सीडीपीओ सौम्या, स्वास्थ्य केन्द्र पर डॉ. आदर्श कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने झंडोत्तोलन किया। वही निकसपुर पंचायत के महादलित टोले में विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने झंडोत्तोलन किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सर्वेन्दु कुमार शरण, युवा राजद के मुन्ना कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जयकृष्ण राय, भाजपा के उदय कुमार चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष बड़ेलाल सहनी, मुखिया फुलन कुमार सिंह, प्रियंका प्रिया, मधु देवी, संजीत राय, संतोष कुमार शर्मा ने भी झंडोत्तोलन किया। बिथान : प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम एवं अंचलाधिकारी राजीव रंजन की उपस्थिति में प्रमुख विभा देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बाल विकास कार्यालय में परियोजना पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, किसान भवन में बीएओ जय कुमार राम, पीएसपी+2 विद्यालय में प्रधानाध्यापक इफ्तिखार अहमद, सिहमा पंचायत सरकार भवन पर मुखिया उर्मिला देवी, सोहमा पंचायत भवन पर मुखिया रीता देवी, बेलसंडी पंचायत भवन पर मुखिया नूनूबती देवी ने झंडोत्तोलन किया। इसी तरह उजान में जयंती देवी, सखवा में मुखिया कारी साह, बिथान पंचायत भवन पर मुखिया दयारानी देवी, जदयू प्रखंड कार्यालय पर शत्रुघन मंडल, राजद प्रखंड कार्यालय में लक्ष्मीकांत निराला, लोजपा प्रखंड कार्यालय में विनेश मुखिया, भाजपा प्रखंड कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में उमेशचंद्र मुखिया ने झंडोत्तोलन किया। विद्यापतिनगर,संस : प्रखंड कार्यालय पर बीडीओ रामसागर प्रसाद,पंचायत समिति भवन पर प्रमुख रूबी कुमारी,अंचल कार्यालय पर सीओ अजय कुमार,थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजा,समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ डॉ.कुमारी सुनीता,मनरेगा भवन पर पीओ प्रेम कुमार,इंदिरा गांधी राजीव स्मारक पर समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज तिरंगा को सलामी दी। पीएचसी पर प्रभारी डॉ.श्रीराम सिंह,विद्यापति इंटर विद्यालय,मऊ बाजिदपुर उतर में प्रभारी विद्यालय प्रधान डॉ.शशिशेखर प्रसाद सिंह, दक्षिण में एचएम रामराजी पोद्दार ने ध्वजारोहण किया। ताजपुर,संस : प्रखंड कार्यालय एवं पंचायत समिति भवन पर प्रमुख शांति देवी, ताजपुर थाना पर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, बंगरा थाना पर अनिल कुमार, एलकेवीडी कॉलेज पर फरजाना बानो, रामपुर महेशपुर पंचायत भवन पर मुखिया विनोद राय,माधोपुर दिघरुआ में मुखिया रंजीत चौधरी, रहीमाबाद में शबनम खातून, ताजपुर में जवाहर साह, कस्बे आहार में नीला देवी, कोठिया में धर्मेंद्र कुमार, हरिशंकरपुर बघौनी में रखी सिंह, बंगरा में रेणु देवी, फतेहपुर में विश्वनाथ सिंह राकेश, भाजपा कार्यालय पर राजकुमार पंडित, कांग्रेस कार्यालय पर अब्दुल मालिक, भेरोखरा पैक्स पर मो कुर्बान,कस्बे आहर पैक्स पर डॉ अमरनाथ कुमार,जीविका कार्यालय पर ओसामा हसन ने झंडोतोलन किया।

हसनपुर, संस : प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख अंजू देवी, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ मंजू कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविद कुमार, व्यपार मंडल कार्यालय परिसर में अध्यक्ष रामचंद्र यादव, थाना परिसर में थानाध्यक्ष चन्द्रकान्त गौरी, प्लस टू न्यू इंडिया सुगर मिल्स हाई स्कूल हसनपुर रोड परिसर में प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद राय, हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन परिसर में स्टेशन अधीक्षक राजाराम पासवान, जीआरपी थाना परिसर में थानाध्यक्ष वैधनाथ सिंह, भारतीय स्टेट बैंक चीनी मिल शाखा परिसर में प्रबंधक बाबू राम प्रसाद, उप डाकघर परिसर में डाकपाल रंजीत कुमार, उप डाकघर मंगलगढ़ परिसर में डाकपाल रामकुमार राजेश,बीआरसी भवन परिसर में बीईओ संगीता मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया। उजियारपुर,संस : थाना पर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं चकबंदी कार्यालय पर सीओ संजय कुमार महतो, बाल विकास कार्यालय पर सीडीपीओ अर्पणा अमृता ने तिरंगा लहराया। जबकि कांग्रेस कार्यालय पर रामउदार चौधरी, भाजपा पूर्वी मंडल में प्रखंड महामंत्री शैलेंद्र राय, एमआर जनता कॉलेज लखनीपुर महेशपट्टी में प्राचार्य रामबाबु रजक, मध्य विद्यालय वेदौलिया में एचएम विजय कुमार, देसुआ मिडिल स्कूल में संदीप कुमार ने ध्वज लहराया। उधर परोरिया पंचायत भवन पर मुखिया श्रीराम साहब उर्फ मनोज कुमार, लोहागीर में उमेश राय, भगवानपुर देसुआ में ममता देवी आदि ने झंडा फहराया। वारिसनगर,संस : प्रखंड कार्यालय पर प्रमुख रामा साह, थाना पर प्रसुन्जय कुमार, मथुरापुर ओपी पर संजय कुमार सिंह, पीएचसी पर रामचन्द्र महतो, सीडीपीओ कार्यालय पर वर्षा सिन्हा, बीआरसी पर सुनील कुमार वर्मा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों मे भाजपा पर डॉ अर्जुन ठाकुर, राजद पर हरिश्चंद्र राय, भाकपा पर उपेन्द्र प्रसाद, कांग्रेस पर लालनारायण ठाकुर, लोजपा पर रामगुलाम महतो, युवा राजद पर सत्येन्द्र कुमार सचिता, मदरसा पर इरशाद अहमद, उपप्रमुख शिवशंकर महतो, मुखिया चन्द्रभुषण ठाकुर, वशिष्ठ राउत, राजेश कुमार सहनी, रामदयाल राय, अरूण कुमार भगत, अब्दुल समद खान, सुनीता देवी, नसीमा खातुन, इजहारूल हक ने पंचायत भवन पर, ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल पर राजेश कुमार लाभ सहित अन्य लोगों ने झंडोतोलन किया। सिघिया,संस : प्रखंड कार्यालय पर प्रभारी प्रमुख रोशन सिंह, शहीद स्थल पर बीडीओ मनोरमा देवी, थाना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, लोजपा कार्यालय पर निरंजन सिंह, कांग्रेस कार्यालय पर पार्थेश्वर सिंह, राजद कार्यालय पर रत्नेश्वर सिंह, बीजेपी कार्यालय पर संजय कुमार, जहांगीर पुर पंचायत कार्यालय पर प्रभारी मुखिया कविता कुमारी, बीआरसी पर राम रतन यादव ने झंडोत्तोलन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.