भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान, दर्जनों लोग पार्टी में हुए शामिल
प्रखंड भाजपा के उजियारपुर मध्य मंडल अंतर्गत गावपुर पंचायत में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
समस्तीपुर । प्रखंड भाजपा के उजियारपुर मध्य मंडल अंतर्गत गावपुर पंचायत में बुधवार को सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गावपुर शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 91 पर इस अभियान में विभिन्न दलों को छोड़कर आए करीब एक सौ लोगों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया। अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रमुख अमितेष कुमार लोकेश ने की। जबकि संचालन मंडल महामंत्री पवन साह ने किया। वहीं बेलारी पंचायत के हाईस्कूल परिसर में कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई कर सेवा सप्ताह मनाया। मौके पर जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, अतिपिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयाल पंडित, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रुमान अहमद साबरी, लोकसभा पालक नंदकिशोर अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजनारायण सहनी, जिला महामंत्री राजीव चौधरी, ओमप्रकाश बिट्टू, युवा मोर्चा के सुजीत भास्कर, सत्यसंघ कुमार, कारी दास, रामबहादुर दास, नवीन मिश्रा, संजय कुमार गिरि, हरेकृष्ण साह, शिवकुमार पासवान, संतोष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।