अंत्योदय से सर्वोदय तक की यात्रा भाजपा का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी का संविधान एकात्म मानववाद है, पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय से लेकर सर्वोदय की यात्रा का है।
समस्तीपुर । भारतीय जनता पार्टी का संविधान एकात्म मानववाद है, पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय से लेकर सर्वोदय की यात्रा का है। भारतीय जनाता पार्टी सबका साथ, सबका विकास लक्ष्य के साथ आगे बढ रही है। उक्त बातें स्थानीय सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कही। मंगलवार की देर शाम अपने आवास पर आयोजित मोरवा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक को वे संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर ही पार्टी चल रही है। भारतीय समाज के सब से वंचित अंतिम पंक्ति में बैठे हुए महादलित व्यक्ति के उत्थान से ही देश का कल्याण होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत को पूरी तरह अमलीजामा पहनाने के लिए कृत संकल्पित है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ,सबका विकास का नारा देते हुए सर्वोदय के सिद्धांत को जीवन में अपनाकर भारत के सारे जाति- धर्म के लोगों को किसी का भी अहित नहीं होने देने का प्रण लेते हुए विकास के संकल्प को पूरा किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। इसीलिए व्याकुलता में भाजपा के वोटरों को ही उकसा कर विरोध में खड़ा करने का षड्यंत्र कर रही है। इससे कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी ने भाजपा के आगामी 6 महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को विस्तृत रूप से सभी बूथों पर जाकर करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राम सुमरन ¨सह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया। मौके पर लोक सभा विस्तारक अमरेंद्र पांडेय ने बारी-बारी से सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर बूथ स्तर तक किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। मौके पर शिव कुमार ¨सह, मनोज कुमार शर्मा, उदय चौधरी, मनोरंजन मोदीन, अजय चौधरी, कैप्टन कमलेश सहनी, रामलगन सहनी, मुकेश शर्मा, राजेश ठाकुर, शिव शंकर राय, कैलाश ¨सह, प्रभात कुमार, विनय झा, कन्हैया झा, गेना सहनी, फूलन कुमार ¨सह, संजय राय, ध्रुव ¨सह, अजीत कुमार चौधरी, प्रेम लाल दास, पंकज शर्मा सहित ढेर सारे कार्यकर्ता मौजूद थे।