आपातकाल के 45 वें वर्ष पर भाजपा ने मनाया काला दिवस
वारिसनगर में आपातकाल के 45 वें वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता दक्षिणी मंडल मंडल अध्यक्ष अभय प्रकाश ने की। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उस समय के कांग्रेस की इंदिरा सरकार के द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया।
समस्तीपुर । वारिसनगर में आपातकाल के 45 वें वर्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने काला दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्षता दक्षिणी मंडल मंडल अध्यक्ष अभय प्रकाश ने की। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उस समय के कांग्रेस की इंदिरा सरकार के द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल को लेकर दो मिनट का मौन धारण किया। भाजपा जिला महामंत्री प्रभात कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इतिहास में 25 जून हमेशा काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। 25 जून 1975 को आधी रात्रि में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र का गला घोटने काम किया। देश में लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे जबरदस्त आंदोलन से इंदिरा गांधी घबराकर अपनी सरकार बचाने के लिए आपातकाल के जरिये सभी विपक्षी नेताओं, आंदोलनकारियों को जेल में डाल दिया। उस समय जेपी आंदोलन में जनसंघ जो आज की भारतीय जनता पार्टी है, प्रमुख भूमिका निभाई थी। मौके पर मंडल महामंत्री अमर कुमार सोनू, मुकेश भाष्कर, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी रतन शुक्ला, सारी शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष सिंह दिनकर आदि मौजूद रहे।