विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samastipur News : कमरे में विद्यार्थी दे रहे थे परीक्षा और कैंपस से आने लगी धांय..धांय की आवाज, फायरिंग से दहशत

Published: Wed, 03 Sep 2025 06:43 PM (IST)

समस्तीपुर के राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय में बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। स्नातक की ...और पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज खंगालने को पास की दुकान पर मौजूद पुलिस टीम। जागरण
सीसीटीवी फुटेज खंगालने को पास की दुकान पर मौजूद पुलिस टीम। जागरण

HighLights

  1. कॉलेज में अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग |
  2. छात्रों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी |
  3. प्राचार्य ने दर्ज कराई शिकायत |

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur News : राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय में बुधवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। इससे महाविद्यालय प्रांगण के साथ ही आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया।

कालेज प्रशासन ने तत्काल घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह दल बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया।

जानकारी के अनुसार महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय खंड की परीक्षा संचालित हो रही थी। इस बीच दोपहर करीब एक बजे आधा दर्जन बाइक पर सवार 12 की संख्या में बदमाश कालेज के अंदर प्रवेश किया। कालेज का मुख्य दरवाजा बंद रहने पर सभी साइड दरवाजा से प्रवेश किया।

छानबीन करने पहुंची पुलिस टीम। जागरण 

प्रशासनिक भवन होते ही सभी अंदर तक गए। इसके बाद बाहर निकलते हुए दहशत फैलाने के लिए दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दी। स्नातक द्वितीय खंड की सैद्धांतिक परीक्षा दे रहे छात्र-छात्रा भी गोली चलने की आवाज सुनकर सहम गए।

आननफानन में गार्ड ने इसकी जानकारी प्राचार्य को दी। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने कालेज गेट के समीप से एक खोखा भी बरामद किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आशंका है कि कालेज में छात्रों के बीच हुई आपसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। प्राचार्य डा. दिलीप कुमार ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। इसमें अज्ञात 10-12 अज्ञात असामाजिक तत्वों को आरोपी बनाया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहा है। बदमाशों के पहचान की कोशिश की जा रही है। आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

फायरिंग की घटना घटित हुई है। इसके पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। किसी तरह का कोई विवाद मेरे संज्ञान में नहीं है। 15 दिन पूर्व ही अपना योगदान दिया हूं। कालेज की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम कर रहे हैं। संभव है कि भय बनाने को लेकर ऐसा कदम उठाया गया हो। पुलिस टीम घटना को लेकर छानबीन कर रही है।

डा. दिलीप कुमार, प्रधानाचार्य राम निरीक्षण आत्मा राम महाविद्यालय, समस्तीपुर