विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में राशन वितरण में बड़ी धांधली, समस्तीपुर में 5 की जगह 4 किलो अनाज देने का वीडियो वायरल

Published: Thu, 13 Aug 2026 07:11 PM (IST)

Bihar Public Distribution System: बिहार के समस्तीपुर में राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लाभुकों ...और पढ़ें

राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फाइल फोटो

राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फाइल फोटो

संवाद सहयोगी, मोरवा (समस्तीपुर)। Samastipur Ration Scam: बिहार में जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में लगातार अनियमितता की शिकायतें सामने आ रही हैं।

इनमें लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम अनाज देने की शिकायत सबसे आम है। अब समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड से राशन वितरण में धांधली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

इंद्रवारा पंचायत का मामला 

प्रखंड क्षेत्र की इंद्रवारा पंचायत में स्थित एक पीडीएस दुकान पर लाभुकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का गंभीर आरोप लगा है। वायरल वीडियो में राशन बांट रहा व्यक्ति पांच किलो की जगह चार किलो अनाज देने की बात कहता सुनाई दे रहा है। इस पर लाभुक द्वारा पूरा राशन मांगने पर दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है।

वजन मशीन पर हेरफेर 

लाभुक का आरोप है कि उसे कम अनाज दिया जा रहा है, जबकि वितरण करने वाला व्यक्ति ऊपर से ही माल कम मिलने की बात कह रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि पहली बार इलेक्ट्रॉनिक तराजू पर राशन रखने पर वजन 9 किलो 200 ग्राम दिखता है।

दोबारा प्रक्रिया करने पर वजन 10 किलो बताया जाता है, जिससे हर उपभोक्ता को लगभग एक किलो कम राशन मिलने का दावा किया जा रहा है।

एमओ ने दिए जांच के आदेश 

बताया जा रहा है कि यह पीडीएस दुकान एक महिला के नाम से संचालित है और स्थानीय स्तर पर पहले भी इसकी शिकायतें मिल चुकी हैं।

मामले में मोरवा प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी (MO) अमरनाथ पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हो गया है और उसकी जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर राशन दुकान का लाइसेंस रद्द करने समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।