एनएच-28 पर बिस्कुट की बिस्कुट, समस्तीपुर में ट्रक हादसे के बाद पुलिस के सामने कार्टन लूट ले गए लोग
Nh28 Biscuit Loot Musrigharari: समस्तीपुर में एनएच-28 पर बिस्किट से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद चालक फरार ...और पढ़ें

मौके पर मौजूद लोगों के बीच कार्टन ले जाने की होड़ मच गई। फोटो: जागरण
संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Samastipur Truck Accident: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28 पर बुधवार सुबह बिस्किट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।
हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन छोड़कर पूरब दिशा में सातनपुर की ओर फरार हो गया। चालक के इस तरह अचानक भागने से आसपास के लोगों को वाहन में किसी संदिग्ध सामान के होने की आशंका हुई।
ट्रक में मिले बिस्किट
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन और पिछले हिस्से की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में बिस्किट के कार्टन मिले।
कार्टन पर धूम कंपनी का नाम अंकित था और ट्रक पूरी तरह माल से भरा हुआ था। बिस्किट लदे होने की जानकारी फैलते ही घटनास्थल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी।
कार्टन ले जाने की होड़
भीड़ में से कुछ लोगों ने देखते ही देखते ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर अपने साथ ले जाना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच कार्टन ले जाने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस एएसआई गीता कुमारी के नेतृत्व में दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।
पुलिस के सामने उठा ले गए माल
हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर ले जाते दिखे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के सामने सामान का गायब होना गंभीर विषय है। फिलहाल ट्रक से कितने कार्टन गायब हुए, इसकी सटीक जानकारी पुलिस गिनती के बाद ही दे पाएगी।
फरार चालक की तलाश
हादसे के बाद चालक के फरार होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रक बिस्किट लेकर कहां से आ रहा था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सामान का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस ट्रक के कागजात और नंबर के आधार पर मालिक तथा चालक का पता लगाने में जुटी है।
