पशुपालक किसान व कृषि उत्पाद को मिले लाभकारी मूल्य
उत्क्रमित मध्य विधालय श्रीपुरगाहर परिसर में पशुपालक किसान संघ के बैनर तले एक बैठक हुई।
समस्तीपुर । उत्क्रमित मध्य विधालय श्रीपुरगाहर परिसर में पशुपालक किसान संघ के बैनर तले एक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ठाकुर ने की। बैठक में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए संघ के संस्थापक बैद्यनाथ चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों के उत्पाद का लाभकारी मूल्य नहीं मिलेगा तब तक इनकी माली हालत को सुधारा नही जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पशुपालन विभाग की स्थापना कर पशुपालन के क्षेत्र में ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। ताकि आजादी के 70 वर्ष बाद भी देश की 80 प्रतिशत आबादी का भला हो सके। जिला पार्षद स्वर्णिमा ¨सह ने कहा कि पशुओं के लिए खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत चोकर, सुधा दाना एवं भूसा का प्रवंध किया जाए ताकि दूध के लागत मूल्य को कम किया जा सके एवं किसानों की आय दोगुनी हो सके। डॉ भूपेंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की भांति बिहार के किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। ,पशुपालक किसानों को दस हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन दिए जाय ताकि राष्ट्र सेवा करने वाले किसानों को बुढ़ापे में किसी की सहारा की जरूरत नहीं हो। संघ के जिलाध्यक्ष सह पशुप्रेमी महेंद्र प्रधान ने कहा कि कृषि को मनरेगा से जोड़ा जाए, दूध की एसएंड एफ की समीक्षा कर उचित मूल्य निर्धारित की जाए। साथ ही राजनीतिक दलों को आरटीआई के दायरे में लाया जाए। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह ने कहा कि बैंक कर्मी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। किसानों को सरकारी लाभ ठीक से नही दे रहे हैं। अत: उनके संपत्ति की जांच होनी चाहिए। कार्यक्रम को संघ के प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार ठाकुर, रामाश्रय ठाकुर, श्याम बाबू राय, शिव शंकर मंडल, अरुण कुमार झा, रामाधार चौधरी, जय कृष्ण राय, विनोद मंडल, विश्वनाथ मंडल, कपिलदेव साह, अमरनाथ चौधरी, उदयशंकर ठाकुर, शिरेखन मंडल आदि ने संबोधित किया।