Move to Jagran APP

व्यवहार न्यायालय रोसड़ा की आधारभूत संरचना में होगा इजाफा

शनिवार को रोसड़ा पहुंचे उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद ने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। सभी न्यायालयों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने संपूर्ण परिसर का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 12:50 AM (IST)
व्यवहार न्यायालय रोसड़ा की आधारभूत संरचना में होगा इजाफा
व्यवहार न्यायालय रोसड़ा की आधारभूत संरचना में होगा इजाफा

समस्तीपुर । शनिवार को रोसड़ा पहुंचे उच्च न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद ने व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। सभी न्यायालयों का निरीक्षण करने के साथ ही उन्होंने संपूर्ण परिसर का जायजा लिया। मुख्य रूप से विधिक सेवा समिति कार्यालय, वर्चुअल कोर्ट एवं सीसीटीवी सिस्टम का भी जायजा लिया। तत्पश्चात स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की। मूलभूत संरचना के संबंध में भी जायजा लिया। संरचना और भवन की कमी के मद्देनजर न्यायालय का नया भवन और आवासीय मकान निर्माण पर भी चर्चा हुई। मौके पर एडीजे प्रथम वेद प्रकाश सिंह, द्वितीय राजीव रंजन सहाय तथा न्यायिक पदाधिकारी डीसी पांडे, देवेश कुमार, द्विजेंद्र कुमार, अंजनी कुमार गोंड, एके त्रिपाठी एवं कुलदीप श्रीवास्तव तथा एसडीओ ब्रजेश कुमार, डीसीएलआर जयचंद्र यादव, एसडीपीओ शहरियार अख्तर, थाना अध्यक्ष सीताराम प्रसाद एवं अंचलाधिकारी अम्बपाली यादव आदि मौजूद थे। न्यायमूर्ति ने भूमि से संबंधित जानकारी लेते हुए न्यायालय के लिए चिन्हित किए गए जमीन का पूर्ण ब्योरा तलब किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान न्यायालय भवन एवं मुख्य सड़क के बीच खाली जमीन में नया भवन निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। वही न्यायालय के पदाधिकारियों के लिए आवासीय भवन के लिए भी स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तावित भूमि का भी उन्होंने संपूर्ण ब्योरा देने का निर्देश दिया। इससे पूर्व न्यायालय परिसर पहुंचने पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री प्रसाद को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के बीच अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने भी न्यायमूर्ति को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर कई अधिवक्ता भी वहां मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.