Move to Jagran APP

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक प्रतिबद्ध

भारतीय स्टेट बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। अपनी प्रतिबद्धता के तहत जीविका दीदियों के माध्यम से भी निरंतर इस ओर कार्य किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 12:23 AM (IST)
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक प्रतिबद्ध
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक प्रतिबद्ध

समस्तीपुर । भारतीय स्टेट बैंक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। अपनी प्रतिबद्धता के तहत जीविका दीदियों के माध्यम से भी निरंतर इस ओर कार्य किया जा रहा है। उक्त बातें भारतीय स्टेट बैंक दक्षिण बिहार के महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने कही। वे रोसड़ा के कल्प आश्रम में आयोजित मेगा ऋण वितरण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शाखा प्रबंधक एवं कर्मियों से जीविका दीदियों के कार्यों को बढ़ावा देने में मदद करने का निर्देश देते हुए कहा कि एसबीआई ऋण एवं क्रेडिट लिक के माध्यम से समूह की महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और सामाजिक रूप से उन्हें पूर्णरूपेण आत्मनिर्भर बनाने हेतु आज भी प्रतिबद्ध है। वही पटना जोन के उप महाप्रबंधक रंजन नायक ने जीविका समूह की महिलाओं का बैंक के प्रति विश्वास बढ़ना बताते हुए कहा कि बैंक के सहयोग से ही आज यह महिलाएं अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। कार्यक्रम को बिहार राज्य परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र तिवारी ने भी संबोधित किया। संचालन रोसड़ा शाखा के मुख्य प्रबंधक संजीत कुमार राय ने किया। मौके पर अमरनाथ मिश्र तथा फुलेन्द्र कुमार सिंह आंसू आदि भी मौजूद थे। बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय समस्तीपुर के तत्वाधान में आयोजित उक्त कैंप में 14 शाखाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें 700 से अधिक जीविका समूह की महिलाएं शामिल हुई। जिन्हें 5 करोड़ 53 लाख का चेक प्रदान किया गया। वही 50 से अधिक विभिन्न हित सामग्रियों को 3.5 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति भी दी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.