Move to Jagran APP

बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। मंगलवार की शाम की गई मापी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर ऊपर बहने के कारण बलुआहा के समीप ढाला पर खतरा मंडरा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 01:54 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 01:54 AM (IST)
बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

समस्तीपुर । कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। मंगलवार की शाम की गई मापी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जलस्तर ऊपर बहने के कारण बलुआहा के समीप ढाला पर खतरा मंडरा रहा है। पूर्व मुखिया उपेंद्र राय, फौजी रामचंद्र राय ने बताया कि 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से लोग काफी परेशान हैं। किसी भी समय बांध टूटने की संभावना बनी हुई है। थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार बागमती तटबंध का जायजा ले रही है। दूसरी ओर बागमती का पानी कल्याणपुर पंचायत में घुसने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मची रही। बताया जाता है कि बागमती नदी के जीरो माइल से कल्याणपुर गांव के चारों ओर तेजी से पानी फैल रहा है। इसके कारण लक्षरामपुर, जितवरिया, लदौरा, मिल्की, मधुरापुर, कुशियारी, हजपुरवा, मदनपुर, मालीनगर आदि के गांव में लोगों में अफरा-तफरी मच गई है। अधिकतर लोग अपने अपने घरों के सामानों को ऊंची स्थलों पर सुरक्षित रखने में तल्लीन हैं। कई गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पानी की धारा इस प्रकार बढ़ती रही तो जल्द ही कल्याणपुर चौक को भी प्रभावित कर सकता है।

prime article banner

अधिकारियां ने लिया बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारियों ने मंगलवार को नामापुर में बाढ़ विस्थापित कम्युनिटी किचेन सहित रामपारण में बागमती के जीरो माइल से पानी गांव की ओर बढने का जायजा लिया। अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर, अंचलाधिकारी अभय पद दास, थानाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी उनके साथ शामिल थे। अधिकारियों ने बाढ पीड़ितों से पूछताछ भी की। पशुपालकों ने बताया कि मवेशियों का चारा उपलब्ध कराया जाए। बताया जात रहा है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बाढ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। इस वजह से अधिकारियों के द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और लोगों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है।

मुख्य अभियंता ने बूढी गंडक के तटबंध का लिया जायजा

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के तटबंध का जायजा समस्तीपुर बाढ़ प्रमंडल के मुख्य अभियंता राम शंकर द्विवेदी ने लिया। उन्होंने जगह-जगह रिसाव को लेकर मरम्मत कराई गई। बांध का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता मालीनगर, बख्तियारपुर, सैदपुर तटबंध का निरीक्षण किया। जगह-जगह शारीरिक दूरी बनाकर ग्रामीण धर्मदेव मिश्रा, मनोज कुमार ठाकुर, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा आदि भी उनके साथ थे। वहीं दूसरी ओर पटना से आयी निरीक्षण टीम के अभियंता मोहम्मद शौकत अली ने क्षेत्रीय सहायक अभियंता विनय कुमार को कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर संवेदक उमाशंकर यादव, किसलए कुमार आदि मौजूद रहे। बताया जाता है कि बूढ़ी गंडक तटबंध के बख्तियारपुर हो रहे रिसाव को मुख्य अभियंता ने देखा और संवेदक से दस हजार बोरे दिलाकर रिसाव बंद कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK