Move to Jagran APP

सुलतानपुर की बबीता बनीं प्रखंड प्रमुख

मोहिउद्दीननगर में कड़ी पुलिसिया चौकसी के बीच प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में बुधवार को संपन्न हुआ। वर्तमान उप प्रमुख सह सुलतानपुर की पंचायत समिति सदस्या बबीता सिंह प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रही।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:30 PM (IST)
सुलतानपुर की बबीता बनीं प्रखंड प्रमुख
सुलतानपुर की बबीता बनीं प्रखंड प्रमुख

समस्तीपुर । मोहिउद्दीननगर में कड़ी पुलिसिया चौकसी के बीच प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में बुधवार को संपन्न हुआ। वर्तमान उप प्रमुख सह सुलतानपुर की पंचायत समिति सदस्या बबीता सिंह प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने में सफल रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेन्द्र राय को पांच मतों से पराजित कर यह ताज ग्रहण किया। हलांकि शुरू में उनका निर्विरोध प्रमुख चुने जाने का कयास लगाया जा रहा था। कितु अचानक 22 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्यों वाली इस सदन में राजनीतिक उथल- पुथल शुरू हो गई। नामांकन के अंतिम समय में दो प्रत्याशी क्रमश : बबीता सिंह और धर्मेन्द्र राय ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। जिसमें निर्वतमान प्रमुख कृष्ण कुमार चौधरी ने मतदान ने भाग नहीं लिया। इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मो0 जफर आलम और पर्यवेक्षक सह एडीएम विनय कुमार राय की मौजूदगी में हुए चुनाव में मतों की गिनती कराई गई। इसमें बबीता सिंह को 13 और धर्मेन्द्र राय को 8 मत प्राप्त हुए। जिसके बाद बबीता सिंह को प्रमुख पद के लिए निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.