कैदी की मौत के बाद भड़का आक्रोश, जेल प्रशासन पर हमला, जेलर व अधीक्षक जख्मी
बिहार के समस्तीपुर मंडलकारा में एक बंदी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। जेल प्रशासन पर हमला कर जेलर व अधीक्षक को जख्मी कर दिया।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Mon, 30 Apr 2018 07:31 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 07:37 PM (IST)
समस्तीपुर [जेएनएन]। बिहार के समस्तीपुर मंडल कारा में हत्या मामले में सजा काट रहे विचाराधीन कैदी दिलीप राम की सोमवार को मौत हो गई। दिलीप की मौत से आक्रोशित अन्य बंदियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे काराधीक्षक नंद किशोर रजक व जेलर शिवमंगल प्रसाद आक्रोशित बंदियों ने पथराव किया। पथरावा में दोनों चोटिल हो गए। इसके बाद पगली घंटी बजा दी गई। बाहर से फोर्स को बुलाया गया। तब जाकर कैदियों को काबू किया जा सका।
उधर, दिलीप की मौत की जानकारी मिलते ही उसके परिजन व ग्रामीण सोमवार दोपहर बाद सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने कारा प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास समस्तीपुर-मुसरीघरारी पथ को जाम कर दिया। सूचना पर नगर थाना पुलिस भी पहुंची, लेकिन, परिजनों ने जाम समाप्त नहीं किया। बाद में एसडीओ अशोक मंडल के आश्वासन पर जाम हटाया गया। दिलीप राम हत्या के एक मामले में नामजद था। वह 15 मार्च 2017 से मंडल कारा में बंद था।
इस संबंध में काराधीक्षक नंद किशोर रजक ने बताया कि मंडल कारा में विचाराधीन बंदी दिलीप राम की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हुई। सोमवार सुबह बादल गरजने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें