दसवीं बोर्ड परीक्षा में बिहार के सेंकेंड टॉपर को एएसडीएम ने किया सम्मानित
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर पर सेकेंड टॉपर उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव निवासी जयकिशोर सिंह के पुत्र दुर्गेश कुमार को सम्मानित किया गया।
समस्तीपुर । बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में राज्य स्तर पर सेकेंड टॉपर उजियारपुर प्रखंड के मालती गांव निवासी जयकिशोर सिंह के पुत्र दुर्गेश कुमार को सम्मानित किया गया। चादर, माला, पाग तथा गिफ्ट देकर उसे सम्मानित किया। बुधवार को दलसिंहसराय के अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ विजय कुमार ठाकुर, थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, एसआई अलख नारायण तिवारी ने दुर्गेश को सम्मानित करते हुए प्रसन्नता जताई। पदाधिकारियों ने दुर्गेश के आगे की शिक्षा प्राप्ति में अपना हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए हौसला अफजाई की। बीडीओ ने कहा कि ऐसे छात्र के कारण न केवल माता-पिता बल्कि समूचा प्रखंड और जिला वासियों को गर्व महसूस हो रहा है। मौके पर मुखिया जागेश्वर बैठा, सरपंच सियाशरण पासवान, पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सरपंच सुनिल कुमार सिंह, डॉ उत्तम राय, सेविका रेखा कुमारी, पूर्व पंस सदस्य आशा देवी, रामसकल सिंह, राम सज्जन सिन्हा, अनिल सिंह, विद्यानंद सिंह, अमरेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
छात्र और युवाओं ने भी उपहार देकर बढ़ाया हौसला
दुर्गेश कुमार के बिहार स्तर सफल छात्रों की श्रृंखला में टॉप-10 में दूसरा स्थान आने की खुशी में क्षेत्र के युवाओं तथा छात्रों ने भी विभिन्न प्रकार के उपहारों से सम्मानित किया। फेविकॉल चैम्पियन क्लब के जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा, सुजीत शर्मा, सुबोध कुमार, संजीत राय, अन्नू शर्मा, अमन शर्मा, सन्नी शर्मा, कृष्ण शर्मा आदि ने मोमेंटो, ग्लोबल आदि अलग अलग किस्मों के उपहार भेंट किए। उधर बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पंडित, उप सचिव रामबाबू पंडित, संगठन मंत्री शिवचंद्र पंडित, अमोद कुमार, कैलाश पंडित आदि ने भी दुर्गेश को सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया।