दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपित गिरफ्तार
खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव निवासी सूरज साह की पत्नी रानी कुमारी (22) ने दहेज उत्पीड़न से आक्रोशित होकर खानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।
समस्तीपुर । खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गाव निवासी सूरज साह की पत्नी रानी कुमारी (22) ने दहेज उत्पीड़न से आक्रोशित होकर खानपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बतायी है कि मेरी शादी दो वर्ष पूर्व ढाई लाख नकद के साथ काफी जेवरात अन्य सामाग्री देकर किया था। शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालियों द्वारा 2 लाख और माग किये जाने लगा। जब मेरे पिता ने दो लाख देने से असमर्थता जताई तो ससुराल बालो ने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए अक्सर पीट करते रहते है। सोमवार को पति सूरज साह,ससुर सुरेस साह,विनोद साह,मिंटू साह, सिंटू साह सहित छह लोगों को आरोपित किया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित पति सूरज साह को बीती रात्रि छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।