रसलपुर में धंसा कटाव निरोधी बंडाल
मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर में श्रीशंकर हाईस्कूल के पीछे गुरुवार को गंगा का कटाव-निरोधी बंडाल कुछ भाग में धंस गया। इसके कारण कटाव का दंश झेल रहे गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 12:14 AM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 12:14 AM (IST)
समस्तीपुर । मोहनपुर प्रखंड के रसलपुर में श्रीशंकर हाईस्कूल के पीछे गुरुवार को गंगा का कटाव-निरोधी बंडाल कुछ भाग में धंस गया। इसके कारण कटाव का दंश झेल रहे गांव के लोगों में अफरातफरी मच गई। इधर, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के मोहनपुर स्थित सरारी कैंप में तैनात जेई जितेश रंजन ने बताया कि बाढ़ निरोधी कार्य के दौरान रखे गए जियो बैग के खिसकने के कारण ऐसा हुआ है। गंगा नदी के जलस्तर में कमी हुई है, इसके कारण जियो बैग नीचे खिसक गया है। उन्होंने बताया कि बंडाल पर कोई खतरा नहीं है। वह पूरी तरह सुरक्षित है। वहां पर शीघ्र मरम्मत का काम कराया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें