विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एईएस से पीड़ित बच्चे की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 Jun 2019 01:04 AM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 01:28 AM (IST)

वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र की मथुरापुर पंचायत के मथुरापुर गांव वार्ड 10 निवासी पवन दास का पुत्र आयुष कुमार (1 वर्ष) ...और पढ़ें

एईएस से पीड़ित बच्चे की मौत
एईएस से पीड़ित बच्चे की मौत

समस्तीपुर । वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र की मथुरापुर पंचायत के मथुरापुर गांव वार्ड 10 निवासी पवन दास का पुत्र आयुष कुमार (1 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई। परिजनों ने बताया कि 23 जून को उक्त बालक को चमकी बुखार हुआ। जिसे इलाज के लिए समस्तीपुर स्थित निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया। सेहत में सुधार नहीं होता देख 24 जून को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। 27 जून को 11 बजे इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इधर बच्चे का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में मातमी सन्नाटा छा गया। वहीं इस बीमारी के यहां पंहुचने से लोगों मे भय व्याप्त है। उपप्रमुख शिवशंकर महतो ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकार से उचित मुआवजा देने की मांग की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप