छप्पर से गिरे मजदूर की स्थिति नाजुक, रेफर
थाना के रहुआ गांव में खपड़ापोस मकान की मरम्मत कर रहे एक मजदूर छप्पर से सीधे नीचे गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 12:23 AM (IST)
समस्तीपुर। थाना के रहुआ गांव में खपड़ापोस मकान की मरम्मत कर रहे एक मजदूर छप्पर से सीधे नीचे गिर गया। जख्मी एवं बेहोशी की स्थिति में लोगों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के ही जगदीश महतो का पुत्र उमेश महतो (55) बगल में ही किसी के घर का छप्पर मरम्मत कर रहा था। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर वह सीधे जमीन पर गिर गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें