पिस्तौल और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
समस्तीपुर। विभूतिपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना की पुलिस ने महथी गांव में छापेमारी की। इस छापेमारी में दो पिस्तौल 20 कारतूस और 4 मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
समस्तीपुर। विभूतिपुर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना की पुलिस ने महथी गांव में छापेमारी की। इस छापेमारी में दो पिस्तौल, 20 कारतूस और 4 मैगजीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 2 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ है। जबकि अन्य चार युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार दुबे पिछले दिनों पिस्तौल लहराने से संबंधित मामले का सुपरविजन करने के लिए महथी गांव गए हुए थे। उनके साथ थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती समेत थाना की पुलिस भी थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव के बगीचे में कुछ युवक बैठकर शराब पी रहे हैं। सूचना पर तुरंत वहां पहुंच गए। पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब पी रहे सभी युवक भागने लगे। इसमें से एक को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गांव के ही संजय सिंह के पुत्र आदित्य सिंह के रुप में हुई है। जबकि अन्य चार भाग निकले। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से दो पिस्तौल, बीस कारतूस, चार मैगजीन और एक मोबाइल भी बरामद किया है। साथ ही वहां पर से दो बोतल शराब भी बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की खोज की जा रही है। डीएसपी अरुण कुमार दुबे ने खुद ही थाना पर इसकी जानकारी मीडियाकर्मियों को दी। मौके पर पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद सिंह, जोगेन्द्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप