तेजाब कांड के आरोपित युवक को मारी गोली, जख्मी
बिथान थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बनभौरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वह युवक घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण ऊंचे स्थान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिग कर दी।
समस्तीपुर । बिथान थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बनभौरा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वह युवक घर में बाढ़ का पानी घुस जाने के कारण ऊंचे स्थान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उस पर फायरिग कर दी। जिसमें वह घायल हो गया। युवक की पहचान गरभू यादव के 35 वर्षीय पुत्र मुकुन यादव के रूप में की गई है। मकुन यादव को दो गोली लगी है। वह निजी क्लिनिक में इलाजरत है। जख्मी युवक बिथान थाना में दर्ज चर्चित तेजाब कांड का अभियुक्त है। जो फरार चल रहा था। 12 जून 2014 को बनभौड़ा गांव में दिल दहलाने वाली घटना घटी थी। जिसमें एक किशोर को पकड़ कर उसके दोनों हाथ की सभी अंगुलियां काट दी गई थी। और उसके आंख में भी तेजाब डाल दिया गया था। क्रूरता के शिकार विकास कुमार के स्वजन द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में बनभौड़ा के भूषण यादव, बमबम यादव, विकास यादव, मुकुन यादव, संजीत यादव एवं उमा यादव को आरोपित किया गया था।