यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गणपति की अराधना को ले पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़
जिले में गणपति पूजन काफी धूम-धाम से किया जा रहा है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

समस्तीपुर। जिले में गणपति पूजन काफी धूम-धाम से किया जा रहा है। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर लोग बुद्धि के देवता से प्रार्थना कर रहे हैं। रंग- बिरंगी भगवान गणपति की मूर्तियां मनमोहक लग रही है। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि गणपति को सबसे अधिक प्रिय दूभ और लड्डू है। इसलिए गणपति पूजन में इसका प्रयोग किया जाता है। स्टेशन चौक, काशीपुर चौक, जूट मिल, बहादुरपुर आदि स्थित पूजा पंडालों में गणपति पूजन एवं दर्शन को भक्तों का तांता लगा रहा। चीनी मिल चौक, रामबाबू चौक तथा बहादुरपुर चौक स्थित गणपति पूजन में सोमवार को गो¨वदाओं की टोली मटका फोड़ेगी। वहीं, यहां पर मेले का भी आयोजन किया गया है जिसमें काफी भीड़ देखी जा रही है। प्रतिमा विसर्जन मटका फोड़ने के बाद किया जाएगा। बहादुरपुर स्थित हनुमान मंदिर के निकट श्री श्री 108 गणपति पूजा उत्सव के 25 वर्ष पूरे होने पर गणपति पूजा समिति की ओर से गणपति उत्सव धूम-धाम से मनाया गया। पूजा का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुनीता ¨सह ने किया। पूजा के दौरान समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहे। मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. रामानंद, युवा जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष ¨पकी यादव, जिला परिषद संजीव राय, भाजपा नेता इंद्रजीत राय आदि उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत भाजपा नेता सह पार्षद प्रदीप साह शिवे ने किया।
शिवाजीनगर, संस: प्रखंड के शिवरामा मुसहरी टोल भगवती स्थान, डुमरामोहन तथा बेला गांव में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर शिवरामा गांव में सवा ¨क्वटल मोतीचूर का लड्डू भगवान गणेश को चढ़ाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर संजय कुमार, सुभाष
कुमार, तिलाई सदा, गंगा सदा, संजीत कुमार, जदयू के सत्य नारायण ¨सह, सुरेश ¨सह, दिलीप कुमार, तुसार कुमार, राम बाबू कुमार, आदि ग्रामीणों का योगदान काफी सराहनीय रहा।
