Move to Jagran APP

राष्ट्रीय लोक अदालत में 3084 मामले निष्पादित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार समस्तीपुर रोसड़ा दलसिंहसराय और पटोरी न्यायमंडल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 01:53 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 01:53 AM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3084 मामले निष्पादित
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3084 मामले निष्पादित

समस्तीपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार समस्तीपुर, रोसड़ा, दलसिंहसराय और पटोरी न्यायमंडल में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसके लिए 20 पीठों का गठन किया गया था। समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसमें दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर झा ने की।

loksabha election banner

लोक अदालत में परिवार न्यायालय से संबंधित वाद, इंश्योरेंस क्लेम, बिजली, दूरसंचार, फौजदारी, मापतौल, मजदूरी, बैंक ऋृण वसूली से संबंधित मामलों का निपटारा गया। इसमें कुल 3084 मामलों का निपटारा 16 करोड़ 45 लाख 49 हजार 226 रुपये पर किया गया। समस्तीपुर में 10 पीठों का गठन किया गया था। जिसके पीठासीन पदाधिकारी प्रधान न्यायाधीश पियुष कमल दीक्षित, अपर सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राजीव रंजन सहाय, सब जज पंचम रवि शंकर, सब जज षष्ठम रंजीत कुमार, किशोर बोर्ड की प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी सुचित्रा सिंह, रेल मजिस्ट्रेट पीसी वर्मा, प्रथम मुंसिफ राजीव कुमार द्विवेदी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी चंद्र भूषण राम, राजू कुमार, आशीष मणि त्रिपाठी शैलेश सिंह, जीनत मंजूर आदि को बनाया गया था। अंत में सचिव राजीव रंजन सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। लोक अदालत को सफल बनाने में रामबली कुमार पाठक, कर्मी प्रभात रंजन, मो. रफी, दीनानाथ, विद्यानंद चौधरी, राज कुमार झा दत्त, ललन कुमार, अरविद सिंह, संजय राय, जितेंद्र राय ने सराहनीय योगदान दिया।

दलसिंहसराय,संस : स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन सब जज प्रथम अभिषेक आनंद ने किया। इसमें 583 मामलों का निष्पादन किया गया। मौके पर एसडीजेएम विवेक विशाल, अनुमंडलाधिकारी विष्णुदेव मंडल, डीएसपी कुंदन कुमार, अधिवक्ता समेत अन्य मौजूद थे।

लोक अदालत में की गई 34 लाख रुपए की वसूली

शाहपुर पटोरी,संस : पटोरी स्थित व्यवहार न्यायालय में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 326 मामले निपटाए गए। इसमें सर्वाधिक मामले लोन से संबंधित थे। इस अदालत में कुल 1 करोड़ 38 लाख 72 हजार रुपयों का समझौता भी किया गया। जिसमें 34 लाख से अधिक राशि की वसूली भी की गई। इस लोक अदालत में अन्य मामलों में भी लोगों को राहत दिलाई गई। अदालत में पीठासीन पदाधिकारी अभिषेक कुणाल, सहयोगी कमल किशोर सिंह, लिपिक ठाकुर ओंकारनाथ साह, रोहित रतन, विशाल कुमार आदि मौजूद थे।

लोक अदालत में 795 मामलों का हुआ निष्पादन

रोसड़ा, संस : स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत में कुल 795 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें 5 करोड़ 3 लाख 58 हजार पचास रुपया समझौता राशि के विरुद्ध एक करोड़ 58 लाख 76 हजार 870 की वसूली की गई। बैंकों से संबंधित कुल 758 मामलों में 5 करोड़ 3 लाख 32 हजार 496 की समझौता राशि के विरुद्ध एक करोड़ 58 लाख 58हजार 601 तथा बीएसएनएल के 6 मामलों में 23 हजार 584 कि समझौता राशि के विरुद्ध 18 हजार 276 वसूली की गई जबकि विद्युत से संबंधित चार मामलों में 18 हजार मौके पर वसूला गया। इसके अलावा सुलहनीय आपराधिक 18 वादों का भी निष्पादन किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन जिबू डिहुली की एक न्यायार्थी नीलम देवी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मौजूद एडीजे वेद प्रकाश सिंह ने अदालत के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा करते हुए सुलभ व सरल न्याय मिलने की बात कही। मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं कई अधिवक्तागण भी मौजूद थे। उद्घाटन के साथ ही लोक अदालत के लिए गठित सभी सात बेंचों में एक साथ अदालत से संबंधित कार्य प्रारंभ हो गया। न्यायालय परिसर में फरियादियों की काफी भीड़ देखी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.