ढाई करोड़ से होगा ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान का विकास
ढाई करोड़ की लागत से मोरवा स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान का विकास होगा।
समस्तीपुर । ढाई करोड़ की लागत से मोरवा स्थित ऐतिहासिक खुदनेश्वर स्थान का विकास होगा। सोमवार को पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। बताया कि राज्य सरकार द्वारा आवंटित इस राशि से मंदिर परिसर में स्ट्रीट लाइट, तालाब किनारे सीधी निर्माण, आधुनिक शौचालय, पार्किंग निर्माण सहित संपूर्ण विकास के कार्य संपन्न किए जाएंगे। विदित हो कि खुदनेश्वर स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बीते वर्षो में जलाभिषेक किए और ¨हदू-मुस्लिम सांप्रदायिक सौहार्द की इस पावन स्थली को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने तत्कालीन पर्यटक सचिव को इसकी पहल शीघ्र शुरू करने का भी आदेश दिया था। मौके पर मंदिर न्यास समिति के सचिव प्रसन्न कुमार झा परदेसी, कोषाध्यक्ष विजय लाल पंडित, गंगा मिश्र, संवेदक संजीव कुमार, कनीय अभियंता कमलेश कुमार पांडे, पुजारी चंदन भारती, बाबा गोपाल गिरी, गिरिजा देवी, विजय ठाकुर, अभिषेक कुमार, वीर बाबू मिश्र, रमेश चंद्र झा, विनय कुमार झा, सकलदीप, अमरनाथ राय, विभूति नाथ झा, ललन कुमार शर्मा, गौरव कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे