प्रखंड प्रमुख समेत 15 प्रत्याशी पैक्स चुनाव में जीते
हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में सोमवार को पैक्स चुनाव की मतगणना हुई। जिसमें प्रखंड प्रमुख अंजू देवी सहित 15 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए गए।
समस्तीपुर । हसनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में सोमवार को पैक्स चुनाव की मतगणना हुई। जिसमें प्रखंड प्रमुख अंजू देवी सहित 15 अध्यक्ष पद के उम्मीदवार निर्वाचित घोषित किए गए। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी दुनियालाल यादव ने बताया कि सोमवार को सुबह 8.30 बजे मतगणना कराई गई। इसमें औरा पंचायत से अध्यक्ष पद पर विजय कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए। जबकि दुधपुरा से जनार्दन यादव विजयी घोषित किए। देवड़ा से राजीव कुमार सिंह जीते। अहिलवार श्रीकांत कुमार विजयी रहे। वहीं फुलहारा से रंजना देवी जीती। बड़गांव से भिखरंजन यादव जीते। मंगलगढ़ से संजीव कुमार यादव को 306 जीते। जबकि नकुनी पंचायत से अध्यक्ष पद पर आशुतोष कुमार सिंह ने बाजी मारी। भटवन पंचायत से श्रीनारायण राउत जीतने में कामयाब रहे। इसी तरह परिदह पंचायत से अध्यक्ष पद पर प्रमुख अंजू देवी जीती। मौजी पंचायत से रामकुमार यादव जीते। मरांची उजागर पंचायत के अध्यक्ष पद पर रामचंद्र यादव को कामयाबी मिली। शासन पंचायत से अनिल कुमार झा विजयी रहे। सुरहा वसंतपुर से रणविजय यादव जीतने में कामयाब रहे। सकरपुरा पंचायत के अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार राय जीते। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जिसमें नयानगर पंचायत के फुलेना प्रसाद राय, रामपुर पंचायत के राहुल कुमार, परोड़िया पंचायत के महेश्वर यादव, हसनपुर पंचायत के प्रभात कुमार सिंह एवं देवधा पंचायत के हिमांशु कुमार शामिल हैं।