विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हर्षोल्लास के बीच मनी विश्वकर्मा पूजा

By Edited By:
Published: Fri, 18 Sep 2015 11:47 PM (IST)

समस्तीपुर। महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से मनायी गई। जगह-जगह पूजा पंड

News Article Hero Image

समस्तीपुर। महान शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से मनायी गई। जगह-जगह पूजा पंडाल भी लगाया गया। रेलवे कारखाना, स्टेशन परिसर आदि जगहों पर पूजा अर्चना की गई। डीयू डीजल परिसर में गिरिन्द्र मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भी पूजनोत्सव आयोजित किया गया। इसके अलावा बहादुरपुर स्थित मालती ¨प्र¨टग प्रेस में मुरली मनोहर पोद्दार के नेतृत्व में भव्य पूजन का आयोजन किया गया। वहीं आदित्या मोटर्स एवं ¨प्रट जोन फ्ल क्स में भी आयोजन किया गया।

पूसा रोड, संस : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्टानों एवं लघु उद्योग परिसर में कला एवं शिल्प के देवता बाबा विश्वमकर्मा की पूजा श्रद्धा व भक्ति के महौल में किया गया। जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किए गए। विधान सभा चुनाव को देखते हुए इस बार अधिक धूम-धड़ाका देखने को नही मिला। बावजूद लोगों में कोई उत्साह की कमी नही थी। रेलेवे के इंजीनिय¨रग

सेल, बिजली विभाग सहित कई वर्कशॉपों में विशेष रूप से पूजनोत्सव मनाया गया। मोरवा़, संस : प्रखंड क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास के बीच संपन्न हो गई। इस अवसर पर कई जगहों पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के आयोजन हुए। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शिवाजीनगर, संस: प्रखंड क्षेत्र में विश्वकर्मापूजा एवं तीज का पर्व हर्षोल्लास के बीच मना। तीज के अवसर पर जहां महिलाओं ने अपने पति व संतानों की लंबी आयु की कामना निर्जला व्रत रख कर की। जिसको लेकर घर परिवार के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। वहीं दूसरी ओर उसके दूसरे दिन भगवान विश्वकर्मा एवं गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। विश्वकर्म पूजा को लेकर विभिन्न मोटर गैराजों, एवं लघु उद्योग व कारखानों म ं प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी हुए। दल¨सहसराय, संस: क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा का पूजनोत्सव बड़े धुमधाम से किया गया। इस दौरान राजेश टेन्ट हाउस, हरीहर भंडार सुधा आइस्क्रीम सहित सभी इंजीनियरिगं संस्थानों व व‌र्क्स शॉपों में मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किए गए। बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच मूर्तियों का विसर्जन किया गया। सरायरंजन, सं.स: प्रखंड क्षेत्र में शिल्प कला के भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अराधना भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। इस दौरान सभी यांत्रिक उपकरणों एवं वाहनों की पूजा-अर्चना हुई। कई जगहों पर

भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस पूजा को लेकर स्थानीय बाजारों एवं चौक-चौराहों पर रौनक बढ़ गई थी। वहीं मूर्ति विसर्जन के साथ पूजा का समापन हो गया। कल्याणपुर, संस: प्रखंड क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हर्षोल्लास वातावरण में संपन्न हो गई। इस दौरान लोगों ने अपने वाहन, लघु उद्योग परिसरों समेत जूट मिल मुक्तापुर में शिल्प के देवता विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। वहीं वासुदेव भुट्टा चौक गोपालपुर के स्वीटी प्लांट उद्योग में पंडित संजीव कुमार मिश्र ने यजमान राम सूरत पासवान के यहां हाइटेक पूजा कराई। जबकि शिव मंदिर गोपालपुर में रामचंद्र महतो, कल्याणपुर चौक पर अजीत गुप्ता, पेट्रोल पंप, विद्युत कार्यालय, अजना जूट मिल मुक्तापुर आदि में भी पूजा अर्चना हुई। मौके पर बीएन झा, प्रो. केके प्रसाद, प्रो. वाई. के. झा, राम भगवान पासवान, गुरूचरण महतो, राम कलश पासवान, विजय कुमार महतो, रामचंद्र पासवान, अमरनाथ ¨सह, नौशाद आलम आदि उपस्थित थे।