आज से हड़ताल पर रहेंगे 102 एंबुलेंस कर्मी
समस्तीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने अतिरिक्त कार्य अवधि का भुगतान श्रम कानूनों की सुविधा देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
समस्तीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर रहेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने, अतिरिक्त कार्य अवधि का भुगतान, श्रम कानूनों की सुविधा देने सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इससे पहले सभी एंबुलेंस को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में खड़ा कर देंगे। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण मरीजों को दिक्कतें होंगी। बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ (इंटक) के 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व संघ के जिलाध्यक्ष ने मांगों से संबंधित ज्ञापन सिविल सर्जन को दिया था। इसमें बताया था कि पीडीपीएल एवं सम्मान फाउंडेशन द्वारा 102 एंबुलेंस कर्मियों को श्रम कानूनों के तहत दी जाने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। यूनियन के पदाधिकारियों को डराया- धमकाया जा रहा है। यूनियन के महामंत्री सोनू कुमार एवं पटना जिलाध्यक्ष राजेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। विगत छह फरवरी को किए गए समझौता के बिदुओं को लागू करने, निलंबित कर्मियों का निलंबन वापस लेने, सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान करने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप