ब्रह्मा बाबा मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम
सहरसा। मुरादपुर गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा ब्रह्मा के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन गुरुवार
सहरसा। मुरादपुर गांव के प्रवेश द्वार पर स्थित बाबा ब्रह्मा के मंदिर निर्माण का भूमिपूजन गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा किया गया। भूमिदान विजय नारायण सिंह द्वारा किया गया। मंदिर की देखभाल के लिए अपना जीवन दान सुबोध कुमार झा ने किया।
सुबोध कुमार झा ने ब्रह्मा बाबा के पवित्र स्थान पर रहकर सम्पूर्ण ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इसमें समस्त ग्रामीण द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात नदी के तट पर स्थित घाट निर्माण का संकल्प लिया गया। पूजन उपरांत कन्या, ब्राह्माण भोजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस भूमि पूजन में राहुल झा, न्यूटन मिश्र, कैलाश सिंह, सुजीत झा पूर्व सरपंच, प्रमोद शंकर चौधरी पूर्व सरपंच, हीरा शर्मा, ढक्कन कामत, सोहन राम नाथों बड़े, श्याम दास, विशंभर पासवान, लक्ष्मण झा, सुधारी पासवान, नंदकिशोर राम, मोहन राम, अनिय शर्मा, शंभू राम, मोहंती राम, सोहन गुप्ता, लक्ष्मी राम, गोविद कुमार, राजकुमार शर्मा, जोगो शर्मा, बबलू झा, हर्षित झा, पंकज झा, भार्गव झा के अलावा सैंकड़ों लोगों की उपस्थित में पंडित फूल झा और वैदिक बमबम झा द्वारा सनातन संस्कृति के विधि-विधान से भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।