नशे में तीन युवक गिरफ्तार
सहरसा। पूर्वी कोसी तटबंध पर मझौल गांव के समीप नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक को पुलिस ने
By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 05:44 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 05:44 PM (IST)
सहरसा। पूर्वी कोसी तटबंध पर मझौल गांव के समीप नशे में हंगामा कर रहे तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। विधि व्यवस्था प्रभारी अनि देवनंदन प्रसाद गश्ती के दौरान युवकों को हंगामा करते देखकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया जांचोपरांत तीनों युवकों के नशे में रहने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपित में छतबन के चौकीदार मोहम्मद हाशिम का पुत्र सुभान, मझौल का मो. हसनैन एवं बलवा का जितेंद्र झा शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें