दिघिया मंदिर प्रांगण में कुआं निर्माण कार्य शरू
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के सिरादयपट्टी पंचायत के दिघिया गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर
सहरसा। प्रखंड क्षेत्र के सिरादयपट्टी पंचायत के दिघिया गांव स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सोमवार को कुआं निर्माण का शिलान्यास जिला परिषद उपाध्यक्ष छत्री यादव एवं प्रमुख रचना प्रकाश सहित अन्य ने संयुक्त रूप से ईंट रख कर किया। इससे पूर्व आचार्य ब्रह्मदेव ब्रह्मचारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी प्रकार नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का भी निर्माण कार्य 2008 में शुरू किया गया था जो 10 वर्ष के अंदर सार्वजनिक सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया। जिसमें 24 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव¨लग की स्थापना किया जाएगा। वहीं 22 फरवरी से महारुद्र यज्ञ का आरंभ किया जाएगा। यज्ञ के बाद राम लीला, कृष्ण लीला एवं शिव लीला नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण में 15 मार्च तक किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ललित कुमार यादव, आरजेडी प्रखंड अध्यक्ष दुलारचंद यादव, योगेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, रामचंद्र साह, बिजेन्द्र यादव, सविता यादव, इंदल यादव, रमण यादव, पप्पू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।