पूर्व मुखिया के निधन पर शोकसभा आयोजित
सहरसा। पंचगछिया के पूर्व मुखिया राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ टुनटुन बाबू के निधन पर उनके आ
सहरसा। पंचगछिया के पूर्व मुखिया राघवेंद्र नारायण सिंह उर्फ टुनटुन बाबू के निधन पर उनके आत्मा की शांति के लिए रविवार को रामठाकुर स्थान में शोक सभा आयोजित की गई। प्रांजल सुमन के संचालन में आयोजित शोक सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पूर्व मुखिया के कार्याें और व्यक्तित्व की चर्चा करते उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। मालूम हो कि 78 वर्ष की आयु में पिछले मंगलवार को उनका निधन हुआ। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वो वर्ष 1978 से 2001 तक मुखिया रहे। सभा को पंचगछिया के मुखिया रौशन सिंह कन्हैया , सरपंच मणिकांत झा , पैक्स अध्यक्ष नरेश सिंह , जदयू नेता किशोर सिंह , अनिल सिंह , पूर्व समिति अशोक महतों , मनोज दत्त , वरुण झा , अभिषेक पांडेय आदि ने संबोधित किया।