वैश्य महासभा के पदधारक बने हरिहर, नरेश व कुणाल
सहरसा। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र चौधरी जी के निर्देश पर हरिहर प्रसाद
सहरसा। राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेन्द्र चौधरी जी के निर्देश पर हरिहर प्रसाद गुप्ता को राष्ट्रीय वैश्य महासभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके अलावा नरेश कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय वैश्य महासभा का कोशी प्रमंडलीय अध्यक्ष, कुणाल गौरव उर्फ विकास गुप्ता को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।वैश्य समाज के नेताओं ने उक्त तीनों के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक बिजेन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष विधायक समीर कुमार महासेठ, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी के प्रति आभार किया है। वहीं मनोनयन पर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन बागची, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन चौधरी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शिवशंकर विक्रांत, प्रदेश सचिव अजय आजाद, जिलाध्यक्ष नरेश साह, प्रधान महासचिव मनोज चौधरी, युवाध्यक्ष शशांक सुमन विक्की, कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गुप्ता, घनश्याम चौधरी, बालमुकुंद गुप्ता, सुरेश साह, सुनील सूर्या, अरूण स्वर्णकार, विरेन्द्र पोद्दार, संतोष गुप्ता, रघुनंदन साह, कुमार गौरव, सत्यनाराण साह, राजनेतिक गुप्ता, दीपक साह, मनीष भगत, लक्ष्मण पौद्दार, कैलाश साह, विजय पंजियार, नरेंद्र चौधरी, शक्ति गुप्ता, विनोद कुमार, रंजीत साह, दिलखुश कुमार, विक्रम विशाल आदि ने बधाई दी है।