सुशांत की जाति पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता : संजय
सहरसा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को सहरसा में कहा कि सिने अभिनेता सुश्
सहरसा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को सहरसा में कहा कि सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जाति पर टिप्पणी करना ओछी मानसिकता का परिचायक है। सिने अभिनेता की मौत के मामले में सीबीआई जांच कर रही है। यह चुनाव का मुद्दा नहीं है। सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए ही इसकी जांच सीबीआई को बिहार सरकार ने सौंपी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के पिता के श्राद्धकर्म में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए में सबकुछ ठीक है। चुनाव की घोषणा होने के बाद सीटों की संख्या भी बता दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि लोजपा हो या कोई दूसरी पार्टी सब एनडीए का हिस्सा है न कि कोई इस पार्टी के हिस्से में कोई उस पार्टी के हिस्से में। इस मौके पर विधायक नीरज कुमार बबलू, पूर्व विधायक डॉ. आलोक रंजन, किशोर कुमार मुन्ना सहित अन्य मौजूद थे।