हिलसा के एसडीओ के निधन पर शोकसभा
सहरसा। हिलसा के निवर्तमान एसडीओ एवं सहरसा जिले के लिए अधिसूचित नवपदस्थापित वरीय उप समाहत्ता
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 01:34 AM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 01:34 AM (IST)
सहरसा। हिलसा के निवर्तमान एसडीओ एवं सहरसा जिले के लिए अधिसूचित नवपदस्थापित वरीय उप समाहत्र्ता सृष्टिराज सिन्हा के असामयिक निधन
पर गुरुवार को बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। समाहरणालय में एडीएम के चैंबर में आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। करीब एक सप्ताह पूर्व हिलसा से सहरसा में वरीय उप समाहत्र्ता पद पर उनका तबादला हुआ था। इस श्रद्धांजलि सभा में डीडीसी राजेश कुमार ¨सह, एडीएम धीरेंद्र झा, एसडीओ शंभूनाथ झा सहित बिहार प्रशासनिक सेवा संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें