गरीब व जरूरतमंदों के बीच बांटी साड़ी
सहरसा। प्रखंड के सरडीहा पंचायत के जमुनियां में समाजसेवी अरविन्द कुमार सिंह ने अपने आवास पर
सहरसा। प्रखंड के सरडीहा पंचायत के जमुनियां में समाजसेवी अरविन्द कुमार सिंह ने अपने आवास पर शनिवार को दुर्गापूजा के अवसर पर पंचायत के करीब पांच सौ गरीब, विधवा, दिव्यांग महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। वो हर साल महिलाओं के बीच कपड़ों का वितरण करते हैं।
उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर क्षेत्र के वैसे गरीब, वृद्ध जो पर्व पर अपनी आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में नए वस्त्र नहीं ले पाते हैं वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके बीच साड़ी का वितरण करते आ रहे हैं। इस दौरान रामकुमार, विवेकानंद सिंह, लक्ष्मण सिंह तोमर,रमेश कुमार सिंह, संजीव कुमार, राजकिशोर सिंह, चंद्रहास सिंह, भारतेंदु सिंह, पीतांबर सिंह, डॉ राजीव कुमार सिंह, सुमन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।