Move to Jagran APP

खतरे में है देश का संविधान: शरद यादव

सहरसा। लोजद सुप्रीमो शरद यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। संविधान में जनता मालि

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 12:13 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 12:13 AM (IST)
खतरे में है देश का संविधान: शरद यादव
खतरे में है देश का संविधान: शरद यादव

सहरसा। लोजद सुप्रीमो शरद यादव ने कहा कि देश का संविधान खतरे में है। संविधान में जनता मालिक होती है। परंतु आज हालत बदले हुए हैं। संविधान को बचाने के लिए आम लोगों को एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ उतरना होगा। शुक्रवार को अंबेडकर छात्रावास के समीप एक पीसीसी सड़क योजना का शिलान्यास व एक का उद्घाटन करने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि साढ़े चार वर्षों की केन्द्र सरकार सिर्फ झूठ के बुनियाद पर टिकी हुई है। रोजगार के झूठे वादे का सपना दिखाकर युवाओं को गुमराह किया गया। अगर हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाता तो 10 करोड़ लोग रोजगार पाते। लेकिन रोजगार के बदले नोटबंदी व जीएसटी लागू कर रोजगार छीन लिया गया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में केन्द्र की भाजपा सरकार का जाना तय है। महागबंधन के सवाल पर कहा कि महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है। कांग्रेस भी हमारे साथ है। वैसे हर सूबे के अलग-अलग समीकरण हैं। उसी हिसाब से चुनाव लड़कर भाजपा को परास्त किया जाएगा। श्री यादव ने कहा कि बिहार में भी लोगों ने महागठबंधन को ताकत दी थी। परंतु 11 करोड़ जनता के साथ धोखा कर महागठबंधन को छोड़कर जाने वाले और विश्वास को कुचलने वालों से जनता हिसाब चुकाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रोज घटनाएं हो रही है। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लेकिन अब भी झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से महागठबंधन को मजबूत करने का आग्रह किया। लोजद जिलाध्यक्ष धनिकलाल मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद विजय कुमार वर्मा, भाकपा नेता ओमप्रकाश नारायण, नवलकिशोर ¨सह, सियाराम ¨सह, युवाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक परमेश्वरी प्रसाद यादव समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.