Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result: सहरसा सीट पर बड़ा उलटफेर, भाजपा को हराकर IIP के इंद्रजीत गुप्ता ने दर्ज की जीत

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 11:31 PM (IST)

    Saharsa  Election Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सहरसा में पहले चरण में 67.03% मतदान हुआ। भाजपा से आलोक रंजन झा और जन सुराज पार्टी से किशोर ...और पढ़ें

    Hero Image

    सहरसा सीट से इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता जीते।

    ड‍िजिटल डेस्‍क, सहरसा। Saharsa Vidhan Sabha Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 2 चरणों में मतदान हुआ। इस बार मतदाताओं ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हुई। पहले चरण में 121 सीटों पर 64.69% मतदान हुआ।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, दूसरे चरण में 122 सीटों पर करीब 68.52% र‍िकॉर्ड मतदान हुआ। सहरसा विधान सभा में पहले चरण में यानी 06 नवंइंद्रजीत प्रसाद गुप्ताबर 2025 को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 67.03 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस सीट पर आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता को 2038 वोटों से जीत मिली है।

    Saharsa Chunav Result-

    सहरसा विधानसभा सीट पर फाइनल राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है, जिसमें आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता को 2038 वोटों से जीत मिली है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन दूसरे स्थान पर हैं। जन सुराज पार्टी प्रत्याशी किशोर कुमार दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता को 115036 वोट मिले हैं। वहीं, आलोक रंजन को 112998 वोट मिले हैं। 

    फाइनल राउंड की मतगणना

    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 134 वोट
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 302 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 16 वोट

    पहले राउंड की मतगणना

    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 4259 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 2083 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 338 वोट

    दूसरे राउंड की मतगणना

    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3707 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 4109 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 543 वोट

    तीसरे राउंड की मतगणना

    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3912 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 3506 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 307 वोट
    चौथे राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 4320 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 3033 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 451 वोट
    पांचवें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 4986 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 662 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 542 वोट
    छठे राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3657 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 4654 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 267 वोट
    सातवें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 4625 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 2717 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 420 वोट
    आठवें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3553 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 4689 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 198 वोट
    नौवें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3952 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 3443 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 251 वोट
    10वें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 3333 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 3300 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 369 वोट
    11वें राउंड की मतगणना
    • भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन- 4889 वोट
    • आईआईपी प्रत्याशी इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता- 1984 वोट
    • जन सुराज पार्टी किशोर कुमार- 633 वोट

    सहरसा विधान सभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से भाजपा ने आलोक रंजन झा को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, जन सुराज पार्टी ने किशोर कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, बहुजन समाज पार्टी से अजबलाल मेहता चुनाव मैदान में हैं।

    इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने इंद्रजीत गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। 2015 में यहां से आरजेडी के अरुण कुमार यादव ने चुनाव जीता था। सहरसा विधान सभा सीट से 2020 में भाजपा के आलोक रंजन झा विधायक चुने गए।