विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राज्यरानी से 14 KG गांजा, वैशाली एक्सप्रेस से शराब जब्त; सहरसा में RPF का बड़ा एक्शन

Published: Mon, 31 Aug 2026 07:01 PM (IST)

सहरसा स्टेशन पर आरपीएफ ने राज्यरानी एक्सप्रेस से करीब 14 किलो गांजा और वैशाली एक्सप्रेस से 25 बोतल अंग्रेजी शराब ...और पढ़ें

सहरसा में आरपीएफ ने राज्यरानी और वैशाली एक्सप्रेस से गांजा व शराब पकड़ी (AI Generated Image)

सहरसा में आरपीएफ ने राज्यरानी और वैशाली एक्सप्रेस से गांजा व शराब पकड़ी (AI Generated Image)

HighLights

  1. सहरसा स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्रवाई।

  2. राज्यरानी एक्सप्रेस से 14 किलो गांजा बरामद हुआ।

  3. वैशाली एक्सप्रेस से 25 बोतल शराब जब्त की गई।

संवाद सूत्र, सहरसा। पूर्व मध्य रेल के सहरसा स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने राज्यरानी एक्सप्रेस से करीब 14 किलो गांजा और वैशाली एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब की 25 बोतलें बरामद की हैं। दोनों मादक पदार्थों को रेल सुरक्षा बल ने लावारिस हालत में जब्त किया है, जिसकी सूचना उत्पाद विभाग को दे दी गई है।

रेल पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या 15509 (राज्यरानी एक्सप्रेस) में एक लावारिस बैग के संदिग्ध स्थिति में होने की सूचना मिली थी।

त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्रा व आरक्षी संजय कुमार को संबंधित ट्रेन की जांच करने का निर्देश दिया। उक्त ट्रेन के कोच संख्या डी-04 की चेकिंग करने पर वहां एक लावारिस बैग मिला।

बैग की जांच करने पर उसमें से 14.02 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मादक पदार्थ को मौके पर ही उत्पाद विभाग की टीम को सौंप दिया गया।

दूसरी ओर, समस्तीपुर से गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 15566 (वैशाली एक्सप्रेस) की जनरल बोगी में शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने उक्त ट्रेन में मानसी से ललित ग्राम तक तैनात मार्ग रक्षण पार्टी के प्रधान आरक्षी दिलीप कुमार एवं आरक्षी प्रियरंजन कुमार को अलर्ट किया।

इसके साथ ही सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार सिंह, ऑन ड्यूटी आरक्षी फूलकांत मिश्रा, अपराध आसूचना शाखा के सहायक उप निरीक्षक आकाश रंजन कुमार, प्रधान आरक्षी देव कुमार सिंह तथा प्रधान आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार सहरसा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन के आगमन का इंतजार करने लगे।

रात करीब सवा 11 बजे प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन आई। मार्ग रक्षण दल की निशानदेही पर साधारण कोच (संख्या 255975/सी) की छत से सटे इलेक्ट्रिक बॉक्स की जांच करने पर 'रॉयल स्टैग' ब्रांड की अंग्रेजी शराब की कुल 25 बोतलें बरामद हुईं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंग्रेजी शराब उत्पाद विभाग की टीम को सौंप दी गई।