विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saharsa News: कोबरा को हाथ में लेकर नागिन डांस कर रहा था कलाकार, इसके बाद जो हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं था

Published: Mon, 11 Nov 2024 03:41 PM (IST)

Saharsa News सहरसा में छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नागिन डांस कर रहे कलाकार गौरव कुमार शर्मा ...और पढ़ें

सहरसा में नागिन डांस के दौरान नाग ने डसा (जागरण)
सहरसा में नागिन डांस के दौरान नाग ने डसा (जागरण)

HighLights

  1. सांप के काटने के बाद कलाकार का चल रहा है इलाज
  2. कलाकार तीन सांपों को हाथ में लेकर दिखा रहा था डांस

जागरण संवाददाता, सहरसा। Saharsa News: सहरसा के सत्तरकटैया प्रखंड के रकिया बिजलपुर के वार्ड नंबर-छह में छठ पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हाथ में सांप लेकर नागिन डांस कर रहे कलाकार को नाग ने डस लिया। कलाकार का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। इस कार्यक्रम का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि मंच पर एक कलाकार तीन-तीन सांप को अपने हाथ में लेकर फिल्मी गीत पर डांस कर रहा है। तभी अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने के बावजूद कलाकार थोड़ी देर तक डांस करता रहा। जहर चढ़ने पर उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया।

इसके बाद आनन-फानन उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सर्पदंश का शिकार हुआ कलाकार गौरव कुमार शर्मा मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत चिकनी खाड़ का रहने वाला है।

उसने बताया कि 2011 से ही स्टेज प्रोग्राम कर रहा है। सहरसा के रकिया बिजलपुर वार्ड 06 मे छठ पूजा के समापन के दौरान शनिवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें वह नागिन डांस कर रहा था। इसके लिए उसने सपेरे से नाग (कोबरा) सांप लिए थे। नाग ने उसके बाएं हाथ में डस लिया।

कोबरा सांप की विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  •  आकार: कोबरा सांप की लंबाई 3 से 6 फीट तक हो सकती है।
  •  रंग: इसका रंग भूरा, काला, या हल्का भूरा होता है।
  •  जहर: कोबरा सांप का जहर बहुत जहरीला होता है, जो न्यूरोटॉक्सिन होता है।
  •  हमला: जब कोबरा सांप हमला करता है, तो वह अपने फन को फैलाता है और अपने शिकार पर जहरीला डंस लगाता है।

कोबरा सांप हमला करने से पहले अपने शिकार को धोखा देने के लिए कई तरीकों का उपयोग करता है

  •  छुपकर हमला: कोबरा सांप अपने शिकार के पास आकर अचानक से हमला कर देता है।
  •  फन फैलाना: जब कोबरा सांप हमला करता है, तो वह अपने फन को फैलाता है, जिससे वह अधिक खतरनाक दिखाई देता है।
  •  जहरीला डंस: कोबरा सांप अपने शिकार पर जहरीला डंस लगाता है, जिससे शिकार को न्यूरोटॉक्सिन जहर का सामना करना पड़ता है।
  •  तेजी से हमला: कोबरा सांप बहुत तेजी से हमला करता है, जिससे शिकार को बचने का मौका नहीं मिलता है।

ये भी पढ़ें

बिहार में मिला दुर्लभ सांप, दिन की बजाय रात में होता है एक्टिव; एक्सपर्ट बोले- पहली बार 1936 में दिखा था

Vaishali News: वैशाली में 45 आरोपियों को क्यों किया गया गिरफ्तार, वजह आई सामने; SP ने लिया एक्शन